CG News: रायपुर में बाबा साहेब की 21 फीट ऊंची प्रतिमा का अनावरण, सीएम साय करेंगे उद्घाटन
CG News: 14 अप्रैल को भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर राजधानी रायपुर में एक भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय इस मौके पर अंबेडकर चौक पर स्थापित बाबा साहेब की प्रतिमा का अनावरण करेंगे।
कांस्य प्रतिमा बनी आकर्षण का केंद्र
घड़ी चौक के पास अंबेडकर चौक पर स्थापित यह प्रतिमा 21 फीट ऊंची कांस्य (ब्रॉन्ज) की है। इसका वजन लगभग 4300 किलोग्राम है और इसे करीब 35 लाख रुपए की लागत से तैयार किया गया है, यह प्रतिमा बाबा साहेब के विचारों और उनके योगदान को जन-जन तक पहुंचाने का प्रतीक मानी जा रही है।
सामाजिक समरसता और प्रेरणा का संदेश
यह प्रतिमा न केवल एक स्मारक है, बल्कि सामाजिक समानता और समरसता का संदेश भी देती है। इसका उद्देश्य लोगों को डॉ. अंबेडकर के विचारों और संविधान निर्माण में उनके योगदान से प्रेरित करना है।
नवा रायपुर में भी बनेगी भव्य प्रतिमा
जानकारी के अनुसार, अंबेडकर चौक के अलावा नवा रायपुर स्थित विधानसभा परिसर में भी बाबा साहेब अंबेडकर की 25 फीट से अधिक ऊंची एक और भव्य प्रतिमा स्थापित करने की योजना है।

