CG News: रायपुर में श्रीमद्भागवत कथा में शामिल हुए मुख्यमंत्री साय, बोले-‘कर्म ही सच्ची पूजा है’
CG News: रायपुर स्थित वीआईपी रोड के श्रीराम मंदिर परिसर में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने कथा का श्रवण किया और प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की।

भागवत कथा में मुख्यमंत्री की उपस्थिति
मुख्यमंत्री ने व्यास पीठ पर विराजमान श्री हिमांशु कृष्ण भारद्वाज द्वारा कही जा रही कथा को श्रद्धापूर्वक सुना, उन्होंने भगवान श्रीराम मंदिर में दर्शन कर प्रदेश की खुशहाली और विकास के लिए प्रार्थना की, सीएम साय ने कहा कि श्रीमद्भागवत का मूल संदेश यही है कि “कर्म ही सच्ची पूजा है।”उन्होंने कहा कि मनुष्य को सच्चाई और निष्ठा के साथ अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ना चाहिए, जिससे जीवन सार्थक बन सके।

मानव जीवन और सेवा का महत्व
मुख्यमंत्री ने कहा कि मानव जीवन अत्यंत दुर्लभ है और इसे दूसरों की सेवा में लगाकर ही सार्थक बनाया जा सकता है, उन्होंने लोगों से सेवा और समर्पण के भाव को जीवन में अपनाने का आह्वान किया, सीएम साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ प्रभु श्रीराम का ननिहाल और माता कौशल्या की पावन भूमि है, उन्होंने कहा कि यहां दंडकारण्य क्षेत्र, शिवरीनारायण और संत गुरु घासीदास की भूमि होने के कारण प्रदेश आध्यात्मिक रूप से अत्यंत समृद्ध है।
रामलला दर्शन योजना का उल्लेख
मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य सरकार की रामलला दर्शन योजना के तहत अब तक लगभग 42,000 श्रद्धालु अयोध्या दर्शन कर चुके हैं, इसके अलावा 5,000 से अधिक बुजुर्गों को तीर्थयात्रा कराई गई है।
धर्म संरक्षण और गौसेवा पर जोर
सीएम ने कहा कि छत्तीसगढ़ में धर्म स्वातंत्र्य कानून लागू कर अवैध धर्मांतरण पर रोक लगाने के प्रयास किए जा रहे हैं, साथ ही गौमाता के संरक्षण के लिए “सुरभि गौधाम योजना” चलाई जा रही है, श्रीमद्भागवत कथा में मुख्यमंत्री की उपस्थिति ने धार्मिक और सांस्कृतिक माहौल को और भी भव्य बना दिया, सीएम साय ने अपने संदेश में कर्म, सेवा और धर्म के महत्व को रेखांकित करते हुए समाज को सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ने का आह्वान किया।

