CG News: मुख्यमंत्री साय ने किया “बिरहोर जननायक” पुस्तक का विमोचन, पद्मश्री जागेश्वर यादव के जीवन को बताया प्रेरणा स्रोत
CG News: रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने पद्मश्री श्री जागेश्वर यादव के जीवन पर आधारित पुस्तक “बिरहोर जननायक” का विमोचन किया। इस अवसर पर उन्होंने इसे सेवा, संघर्ष और समर्पण का प्रेरक दस्तावेज बताया।

पुस्तक विमोचन का कार्यक्रम
मुख्यमंत्री ने पुस्तक के लेखक डॉ. लोकेश पटेल को बधाई देते हुए इस कृति के लिए शुभकामनाएँ दीं, उन्होंने कहा कि यह पुस्तक समाज सेवा और जनजातीय विकास की दिशा में किए गए कार्यों को सामने लाने का एक महत्वपूर्ण प्रयास है, सीएम साय ने पद्मश्री जागेश्वर यादव के जीवन को संघर्ष और सेवा का अद्वितीय उदाहरण बताया, उन्होंने कहा कि उनका पूरा जीवन समाज के प्रति समर्पित रहा है और वे विशेष रूप से जनजातीय समुदाय के उत्थान के लिए कार्यरत रहे हैं।
‘बिरहोर के भाई’ के रूप में पहचान
मुख्यमंत्री ने कहा कि जशपुर जिले में श्री यादव को “बिरहोर के भाई” के नाम से जाना जाता है, उन्होंने बिरहोर जनजाति के विकास और उत्थान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जो समाज सेवा का उत्कृष्ट उदाहरण है, “बिरहोर जननायक” पुस्तक उनके संघर्ष, सेवा और मानवीय दृष्टिकोण को विस्तार से प्रस्तुत करती है, यह कृति नई पीढ़ी को समाज के प्रति जिम्मेदारी और सकारात्मक सोच अपनाने के लिए प्रेरित करेगी।
लेखक का बयान
पुस्तक के लेखक डॉ. लोकेश पटेल ने बताया कि यह कृति विशेष रूप से बिरहोर समुदाय के विकास के लिए जागेश्वर यादव के योगदान से प्रेरित होकर लिखी गई है, इसमें उनके जीवन के संघर्ष और सामाजिक योगदान को विस्तार से दर्शाया गया है, “बिरहोर जननायक” पुस्तक न केवल एक जीवनी है, बल्कि समाज सेवा और जनजातीय उत्थान की प्रेरणादायक कहानी भी है, जो आने वाली पीढ़ियों को मार्गदर्शन देगी।

