CG News: छत्तीसगढ़ मनरेगा क्रियान्वयन में देश के अग्रणी राज्यों में शामिल, ई-केवायसी और डिजिटल सिस्टम से बढ़ी पारदर्शिता
CG News: छत्तीसगढ़ महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के प्रभावी क्रियान्वयन में देश के अग्रणी राज्यों में शामिल हो गया है। वित्तीय वर्ष 2025-26 में राज्य ने कई प्रमुख मानकों पर उल्लेखनीय प्रगति दर्ज की है।
97% श्रमिकों का ई-केवायसी पूरा
राज्य में 97 प्रतिशत सक्रिय श्रमिकों का ई-केवायसी पूर्ण किया जा चुका है, जिससे भुगतान प्रणाली अधिक पारदर्शी और प्रभावी बनी है। साथ ही लाखों श्रमिकों और परिसंपत्तियों का जियो-टैगिंग भी पूरा किया गया है।
डिजिटल मॉनिटरिंग से बढ़ी पारदर्शिता
मनरेगा कार्यों में फेस ऑथेंटिकेशन आधारित उपस्थिति प्रणाली (NMMS), जियो-टैगिंग और QR कोड के उपयोग से निगरानी व्यवस्था अधिक मजबूत और पारदर्शी हुई है। अब आम नागरिक भी कार्यों की जानकारी QR कोड स्कैन कर प्राप्त कर सकते हैं।
ग्राम पंचायत स्तर पर योजना निर्माण
11,668 ग्राम पंचायतों में GIS आधारित योजना के तहत लाखों कार्यों की वैज्ञानिक योजना तैयार की गई है, जिससे स्थानीय जरूरतों के अनुसार विकास कार्य सुनिश्चित हो रहे हैं।
नियमित समाधान व्यवस्था
प्रदेश में प्रत्येक माह रोजगार दिवस और आवास दिवस के माध्यम से हितग्राहियों की समस्याओं का समाधान किया जा रहा है और योजनाओं की जमीनी स्तर पर समीक्षा सुनिश्चित की जा रही है।
