CG News: प्रधानमंत्री आवास योजना से नक्सल प्रभावित बीजापुर में बना सम्मानजनक जीवन
CG News: 60 वर्षीय श्रीमती गुण्डी बुचम्मा ने वर्षों तक कच्चे और खपरैल वाले मकान में कठिन जीवन बिताया। बारिश में छत से पानी टपकना और असुरक्षा उनके जीवन का हिस्सा था।
प्रधानमंत्री आवास योजना से बदलाव
प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत उन्हें पक्का मकान मिला, जिससे परिवार को सुरक्षा, स्थायित्व और आत्मविश्वास मिला। अब उनका जीवन सम्मानजनक और सुविधाजनक बन गया है, पूर्व में नक्सल प्रभाव के कारण विकास कार्य बाधित होते थे, लेकिन प्रशासन की सक्रियता और सुरक्षा व्यवस्था के सुधार से योजनाओं का क्रियान्वयन अब तेजी से हो रहा है।
सामाजिक-आर्थिक परिवर्तन की मिसाल
धर्मावरम ग्राम की यह कहानी केवल एक परिवार की नहीं, बल्कि पूरे बीजापुर जिले में विकास की नई तस्वीर है। भय और असुरक्षा की जगह अब विकास, विश्वास और उम्मीद ने ले ली है, शासन की सतत पहल से नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सामाजिक-आर्थिक परिवर्तन निरंतर आगे बढ़ रहा है। यह कहानी अन्य दूरदराज और नक्सल प्रभावित गांवों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत है।
