CG News: सभी अधिकारी-कर्मचारी अपने मोबाईल से आई-गॉट प्लेटफॉर्म पर होंगे ऑन-बोर्ड: मुख्य सचिव
CG News: मुख्य सचिव विकासशील ने मिशन कर्मयोगी के तहत आई-गॉट ट्रेनिंग कार्यक्रम में सभी विभागों को अनिवार्य रूप से ऑन-बोर्ड करने का निर्देश दिया, उन्होंने सभी विभागों के अधिकारी-कर्मचारियों को अपने मोबाइल से ऑन-बोर्ड होने और विभागीय स्किल डेवलपमेंट के लिए प्रशिक्षण कोर्स तय करने को कहा।

कार्यशाला में प्रतिभागिता
साधना सप्ताह के मौके पर आयोजित कार्यशाला में विभागीय सचिव, संयुक्त सचिव, उप सचिव, अवर सचिव और अनुभाग अधिकारी शामिल हुए। सभी जिलों के प्रमुख अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए जुड़े।
डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म का लाभ
कार्यशाला में आई-गॉट और ई-एच.आर.एम.एस. प्लेटफॉर्म के माध्यम से कर्मचारियों की क्षमता और कौशल विकास पर जोर दिया गया। मुख्य सचिव ने ए.आई. के उपयोग और स्मार्ट प्रशिक्षण पर भी प्रकाश डाला, प्रशिक्षण का उद्देश्य केवल कौशल वृद्धि ही नहीं, बल्कि कर्मचारियों में जागरूकता बढ़ाना भी है। इससे अधिकारी-कर्मचारी अपने विभाग की योजनाओं और कार्यप्रणाली से बेहतर परिचित होंगे।

