CG News: शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं से ग्रामीण महिलाओं का जीवन हुआ सुरक्षित और आत्मनिर्भर
CG News: जांजगीर-चांपा जिले के ग्राम लोहर्सी की ज्योति कश्यप का जीवन पहले अभाव और असुरक्षा से भरा था। वर्षा में छत टपकना और लकड़ी के चूल्हे के धुएं से स्वास्थ्य पर असर पड़ता था।

योजना से जीवन में नई रोशनी
पीएम आवास योजना से पक्का मकान बनने के बाद उनका परिवार अब सुरक्षित, स्वच्छ और सम्मानजनक वातावरण में रह रहा है, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के गैस कनेक्शन से रसोई धुएं से मुक्त हुई। इससे स्वास्थ्य में सुधार, समय और श्रम की बचत भी हुई, महतारी वंदन योजना के तहत प्रतिमाह 1000 रुपये की सहायता से ज्योति कश्यप अपनी आवश्यकताओं को स्वयं पूरा कर पा रही हैं और निर्णय लेने में सक्षम हुई हैं।
सशक्त और प्रेरक जीवन
आज ज्योति कश्यप का जीवन इस बात का प्रमाण है कि शासन की योजनाएं यदि सही पात्र तक पहुंचें, तो वे जीवन स्तर सुधारने के साथ आत्मविश्वास और स्वाभिमान भी बढ़ाती हैं।
