CG News: महतारी वंदन योजना की 26वीं किस्त जारी, 68.48 लाख महिलाओं के खाते में ₹641.62 करोड़ हस्तांतरित
CG News: छत्तीसगढ़ सरकार ने महतारी वंदन योजना की 26वीं किस्त जारी कर दी है। इस योजना के तहत 68.48 लाख महिलाओं के बैंक खातों में ₹641.62 करोड़ ट्रांसफर किए गए हैं। प्रत्येक महिला को ₹1,000 की आर्थिक सहायता प्राप्त हुई है।
विशेष रूप से, बस्तर संभाग के दूरदराज और नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में चल रही ‘नियद नेल्ला नार’ योजना के तहत आने वाले गांवों की 7,773 महिलाओं को भी इस किस्त का लाभ मिला है।

पैसे कैसे चेक करें?
जब महतारी वंदन योजना की किस्त जारी होती है, तो महिलाओं के रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर SMS के माध्यम से सूचित किया जाता है।
अगर SMS नहीं आया है, तो ऑनलाइन स्टेप्स के जरिए राशि की जांच की जा सकती है:
1. आधिकारिक पोर्टल: mahtarivandan.cgstate.gov.in पर जाएँ।
2. ‘आवेदन एवं भुगतान स्थिति’ टैब पर क्लिक करें।
3. अपना रजिस्ट्रेशन नंबर या मोबाइल नंबर डालकर राशि चेक करें।
4. इसके अलावा, महतारी वंदन मोबाइल ऐप के माध्यम से भी राशि की जानकारी ली जा सकती है।
ई-केवाईसी प्रक्रिया जारी
योजना के अंतर्गत हितग्राही महिलाओं का केवाईसी अपडेट करना आवश्यक है। यह प्रक्रिया ई-गवर्नेंस सर्विसेस इंडिया लिमिटेड द्वारा 3 अप्रैल से 30 जून तक पूरी की जाएगी।
महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने उन महिलाओं से अपील की है जिनका ई-केवाईसी अभी तक पूरा नहीं हुआ है, वे तुरंत ई-केवाईसी करें, ताकि योजना की राशि बिना किसी व्यवधान के उनके खाते में पहुँच सके।



