CG News: जांजगीर-चांपा की पर्वतारोही अमिता श्रीवास का एवरेस्ट मिशन, 9 अप्रैल को करेंगी शिखर फतह का प्रयास
CG News: छत्तीसगढ़ की बेटी और पर्वतारोही अमिता श्रीवास एक बार फिर इतिहास रचने की तैयारी में हैं। वे 9 अप्रैल को विश्व की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट पर तिरंगा फहराने के संकल्प के साथ काठमांडू के लिए रवाना हो रही हैं। यह पूरे प्रदेश के लिए गर्व का क्षण है।

एवरेस्ट मिशन पर अमिता
अमिता श्रीवास का लक्ष्य माउंट एवरेस्ट की चोटी पर पहुंचकर तिरंगा फहराना है। उनका यह अभियान न केवल व्यक्तिगत उपलब्धि है, बल्कि छत्तीसगढ़ और देश का मान बढ़ाने वाला भी है।
बेटियों के लिए प्रेरणा
अमिता इससे पहले वर्ष 2021 में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर माउंट किलिमंजारो फतह कर चुकी हैं। इस उपलब्धि से उन्होंने देश और प्रदेश का नाम रोशन किया था, अमिता का आत्मविश्वास, दृढ़ संकल्प और अपने लक्ष्य के प्रति समर्पण प्रदेश की हर बेटी के लिए प्रेरणा है। वे यह साबित कर रही हैं कि कठिन से कठिन चुनौतियों को भी हौसले और मेहनत से पार किया जा सकता है।
प्रदेशवासियों की शुभकामनाएं
उनके इस साहसिक अभियान के लिए पूरे प्रदेश से शुभकामनाएं दी जा रही हैं। सभी को विश्वास है कि अमिता अपने इस मिशन में सफल होकर देश का गौरव बढ़ाएंगी, अमिता श्रीवास का यह कदम न केवल एक व्यक्तिगत सपना है, बल्कि यह उन सभी बेटियों के लिए प्रेरणा है जो बड़े सपने देखने और उन्हें पूरा करने का साहस रखती हैं।

