CG News: केआईटीजी 2026: आठवें दिन कर्नाटक की बढ़त मजबूत, छत्तीसगढ़ को रजत और कांस्य
CG News: खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 के आठवें दिन कर्नाटक ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पदक तालिका में अपनी बढ़त और मजबूत कर ली। रेस वॉकर दशरथ तलवार और धाविका नागिनी के स्वर्ण पदकों ने टीम को शीर्ष स्थान पर बनाए रखा।
छत्तीसगढ़ को दो पदकों की खुशी
मेजबान छत्तीसगढ़ के लिए दिन मिला-जुला रहा। गजेंद्र ठाकुर ने पुरुष 800 मीटर में रजत पदक जीतकर राज्य का मान बढ़ाया, वहीं पुरुष हॉकी टीम ने कांस्य पदक हासिल किया।
ओडिशा और झारखंड की मजबूत चुनौती
ओडिशा ने एथलेटिक्स में चार स्वर्ण जीतकर अपनी स्थिति मजबूत बनाए रखी, जबकि झारखंड ने भी दो गोल्ड के साथ पदक तालिका में तीसरा स्थान बरकरार रखा।
फुटबॉल में छत्तीसगढ़ फाइनल में
फुटबॉल सेमीफाइनल में छत्तीसगढ़ ने अरुणाचल प्रदेश को 3-2 से हराकर फाइनल में जगह बना ली। वहीं पश्चिम बंगाल ने गोवा को हराकर खिताबी मुकाबले में प्रवेश किया।




