CG News: गरीब और मजदूर महिलाओं के लिए मिनीमाता महतारी जतन योजना, गर्भवती महिलाओं को 20,000 रुपये की आर्थिक मदद,
CG News: पहले इसे ‘भगिनी प्रसूति सहायता योजना’ के नाम से जाना जाता था। 12 मई 2022 को इसका नाम बदलकर ‘मिनीमाता महतारी जतन योजना’ कर दिया गया। इसका उद्देश्य उन गर्भवती महिलाओं की मदद करना है जो स्वयं मजदूरी करती हैं या जिनके पति पंजीकृत निर्माण श्रमिक हैं।
लाभ की राशि
इस योजना के तहत सरकार लाभार्थी महिला को 20,000 रुपये की आर्थिक सहायता देती है। यह राशि एकमुश्त सीधे महिला के बैंक खाते में भेजी जाती है। पैसों का उपयोग डिलीवरी खर्च और बच्चे के जन्म के बाद अच्छे पोषण के लिए किया जा सकता है, ताकि मां और बच्चा स्वस्थ रहें।
योजना के पात्र
1. महिला छत्तीसगढ़ की निवासी होनी चाहिए।
2. महिला या उसके पति का निर्माण श्रमिक कार्ड कम से कम 90 दिन पहले का होना चाहिए।
3. महिला का सरकारी अस्पताल या मान्यता प्राप्त स्वास्थ्य केंद्र में प्रेगनेंसी रजिस्ट्रेशन होना आवश्यक है।
आवेदन कैसे करें ?
पात्र महिलाएं या उनके परिवार के सदस्य छत्तीसगढ़ श्रम विभाग के पोर्टल पर जाकर या नजदीकी CSC केंद्र के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं, आवेदन के समय आधार कार्ड, श्रमिक कार्ड, बैंक पासबुक और डॉक्टर द्वारा दिया गया प्रेगनेंसी सर्टिफिकेट अनिवार्य हैं।
