CG News: जशपुर में ग्रामीण सड़क विकास को नई गति, सीएम साय ने दी 16.30 करोड़ रुपये की सौगात
CG News: जशपुर जिले के ग्रामीण इलाकों में आवागमन सुगम बनाने के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 5 महत्वपूर्ण सड़कों के निर्माण के लिए लगभग 16.30 करोड़ रुपये की मंजूरी दी। क्षेत्रवासियों ने सड़क निर्माण की स्वीकृति मिलने पर मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।
निर्माण कार्यों का विवरण
स्वीकृत मार्गों में तिरसोठ से सत्तिपारा आंगनबाड़ी भवन से बटूराबहार गांधी चौक तक मार्ग (2.27 करोड़), बेल्डेगी नवापारा से चंद्रपुर मार्ग (2.98 करोड़), एनएच 43 से छुरीपहरी चौराअम्मा मार्ग (2.48 करोड़), खुटगांव से घोघरजोर मार्ग (4.52 करोड़) और दूदूगजोर से पालीडीह मार्ग (4.05 करोड़) शामिल हैं, जशपुर जिले के बच्छरांव क्षेत्र में 1.00 किलोमीटर लंबाई की सड़क निर्माण हेतु 1.15 करोड़ और 4.20 किलोमीटर लंबाई की सड़क निर्माण हेतु 3.94 करोड़ की राशि स्वीकृत की गई। इन सड़कों से ग्रामीणों, विद्यार्थियों और किसानों को आवागमन में सुविधा मिलेगी।
अर्थव्यवस्था और आपातकालीन सेवाओं पर प्रभाव
सड़क निर्माण से ग्रामीण बाजारों, स्वास्थ्य सेवाओं और शासकीय कार्यालयों तक पहुंच आसान होगी। किसान अपनी उपज आसानी से बाजार तक पहुंचा सकेंगे, जिससे उनकी आय बढ़ेगी। साथ ही आपातकालीन सेवाओं की पहुंच भी सुगम होगी, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल पर मुख्यमंत्री ग्राम सड़क एवं विकास योजना के अंतर्गत दो और महत्वपूर्ण सड़कों के निर्माण कार्यों के लिए कुल 5.10 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए, जिससे ग्रामीणों को सीधा लाभ मिलेगा।
