CG News: रायगढ़ में उत्कल दिवस एवं वार्षिकोत्सव, सीएम साय ने उत्कल दिवस पर जताया रायगढ़ के प्रति अपनापन
CG News: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने उपस्थित जनसमूह को आत्मीयतापूर्वक संबोधित करते हुए कहा कि वे अतिथि नहीं, बल्कि अपने परिवार के बीच आए हैं। उन्होंने रायगढ़ की जनता के 20 वर्षों तक सांसद के रूप में मिले आशीर्वाद और स्नेह का धन्यवाद किया।
ओडिशा और छत्तीसगढ़ के सांस्कृतिक संबंध
मुख्यमंत्री साय ने बताया कि, दोनों राज्यों के बीच ‘रोटी-बेटी’ का अटूट रिश्ता है। जशपुर के कुनकुरी से लेकर छत्तीसगढ़ के सीमावर्ती क्षेत्रों में उड़िया भाषा बोली जाती है। देवभोग-गरियाबंद क्षेत्र में आज भी महाप्रसाद और रथ यात्रा की परंपरा जारी है।
सुविधा पत्रिका का विमोचन
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने समाज की पत्रिका ‘सुविधा’ का विमोचन किया। साथ ही जगन्नाथ रथ यात्रा के आयोजन के लिए 5 लाख रुपये की राशि देने की घोषणा की, मुख्यमंत्री साय ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत 18 लाख आवास स्वीकृत किए गए हैं, जिनमें 8 लाख पूर्ण हो चुके हैं। किसानों को 3100 रुपये प्रति क्विंटल दर से धान खरीदी की जा रही है और लगभग 70 लाख महिलाओं को महतारी वंदन योजना का लाभ मिल रहा है।
धर्मांतरण और सुरक्षा कानून
उन्होंने कहा कि धर्मांतरण रोकने के लिए कड़ा कानून पारित किया गया है। साथ ही नक्सलवाद से प्रभावित क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं जैसे सड़क, बिजली, शिक्षा और स्वास्थ्य मंय तेजी से विकास किया जा रहा है, बकाया बिजली बिलों के भुगतान के लिए आसान किस्तों और सरचार्ज में राहत देने के उद्देश्य से यह योजना प्रारंभ की गई है, कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने उत्कल समाज की 8 प्रतिभाओं को सम्मानित किया और उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट किया।
भर्ती और प्रशासन में पारदर्शिता
मुख्यमंत्री ने बताया कि पिछले दो वर्षों में 20-25 हजार भर्तियां की गई हैं। चयन मंडल और ई-ऑफिस प्रणाली से प्रशासन में पारदर्शिता और भ्रष्टाचार पर नियंत्रण स्थापित किया गया है, उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ को विकसित राज्य बनाने के लिए सभी समाजों का सहयोग आवश्यक है। वन उत्पादों के वैल्यू एडिशन के माध्यम से स्वरोजगार के अवसर बढ़ाए जा रहे हैं।
