CG News: छत्तीसगढ़ में गर्मियों की छुट्टियों में घूमने के लिए 5 कम जाने-माने हिल स्टेशन
CG News: गर्मियों की छुट्टियां आने वाली हैं, और अगर आप इस बार छत्तीसगढ़ में घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो सिर्फ चिरमिरी और मैनपाट ही नहीं, बल्कि कई सीक्रेट हिल स्टेशन भी हैं, जो आपको स्वर्ग जैसी फिलिंग देंगे।

बैलाडीला (दंतेवाड़ा)
छत्तीसगढ़ का लोकप्रिय हिल स्टेशन बैलाडीला दंतेवाड़ा जिले में स्थित है। यहाँ आप खूबसूरत झरनों, बादलों और घने जंगलों का अद्भुत नजारा देख सकते हैं। यह एडवेंचर और प्राकृतिक सुंदरता का बेहतरीन संगम है।

अनंतगिरी हिल्स
छत्तीसगढ़ से थोड़ी दूरी पर स्थित अनंतगिरी हिल्स भी ट्रैवलर्स के लिए शानदार विकल्प है। यह हिल स्टेशन अपनी हरियाली, ठंडी हवाओं और मनोरम दृश्यों के लिए जाना जाता है।

अंबिकापुर (सरगुजा)
अंबिकापुर हिल स्टेशन प्राकृतिक सुंदरता, प्राचीन मंदिर और अनोखे पर्यटन स्थलों के लिए प्रसिद्ध है। यह सरगुजा जिले में स्थित है और परिवार और दोस्तों के साथ ट्रिप के लिए परफेक्ट जगह है।
गड़िया पर्वत (कांकेर)
कांकेर जिले में स्थित गड़िया पर्वत में घूमने का मुख्य आकर्षण है यहाँ बहने वाली दूध नदी, जो भीषण गर्मी में भी सूखती नहीं है। यह स्थल शांतिप्रिय पर्यटकों के लिए आदर्श है।
रामगढ़ / रामगिरि (अंबिकापुर-बिलासपुर मार्ग)
छत्तीसगढ़ में ऑफबीट लोकेशन्स में घूमना पसंद करने वालों के लिए रामगढ़ एक परफेक्ट जगह है। इसे रामगिरि के नाम से भी जाना जाता है। यहाँ की प्राकृतिक सुंदरता और हरी-भरी वादियाँ ट्रैवलर्स को मंत्रमुग्ध कर देती हैं।
