CG News: 31 मार्च 2026: छत्तीसगढ़ ने नक्सलवाद पर पाई निर्णायक जीत, सीएम साय ने दिया ऐतिहासिक बयान
CG News: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 31 मार्च को छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद के खिलाफ निर्णायक लड़ाई को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि राज्य अब नक्सलवाद जैसी गंभीर समस्या से मुक्त होकर विकास, विश्वास और सुशासन के नए युग में प्रवेश कर रहा है।

केंद्र सरकार के योगदान का श्रेय
मुख्यमंत्री ने इस उपलब्धि का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व, स्पष्ट रणनीति और अडिग इच्छाशक्ति को दिया। उनका कहना था कि डबल इंजन सरकार के समन्वित प्रयास और सुरक्षाबलों की वीरता से यह संभव हुआ, सीएम साय ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बयान को तथ्यहीन और विफलताओं को छिपाने का प्रयास करार दिया। उन्होंने कहा कि पूर्व सरकार के समय नक्सलवाद के खिलाफ स्पष्ट रणनीति और इच्छाशक्ति का अभाव था।
नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सुधार
दिसंबर 2023 में सरकार बदलने के बाद केंद्र और राज्य के बीच समन्वय स्थापित हुआ। गृह मंत्री अमित शाह ने नक्सल प्रभावित क्षेत्रों की समीक्षा की, जिससे स्पष्ट हुआ कि देश में नक्सलवाद का 75% प्रभाव छत्तीसगढ़ में ही था। अब बस्तर क्षेत्र विकास की मुख्यधारा में तेजी से लौट रहा है, सीएम साय ने कहा कि 31 मार्च 2026 तक नक्सलवाद समाप्त करने का लक्ष्य पूरा हो गया है। इसे केंद्र सरकार की मजबूत नीति, सटीक रणनीति और राज्य के सहयोग का परिणाम बताया गया। छत्तीसगढ़ अब शांति, सुरक्षा और विकास के नए दौर में प्रवेश कर चुका है।
राहुल गांधी की भूमिका पर सवाल
मुख्यमंत्री ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तीखा हमला किया। उन्होंने कहा कि नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में उनके रुख और मंच साझा करना देश की शांति और सुरक्षा के खिलाफ गलत संदेश देता है, सीएम साय ने सभी राजनीतिक दलों से कहा कि देश की एकता और सुरक्षा के मुद्दे पर किसी भी तरह का समझौता न किया जाए। उन्होंने कहा कि जनता देख रही है कि कौन राष्ट्रहित के साथ खड़ा है और कौन भ्रम फैलाने की राजनीति कर रहा है।
