CG News: KITG 2026 Day 7: शिव कुमार और पृथ्वी उरांव बने सबसे तेज धावक, छत्तीसगढ़ के सिद्धार्थ नागेश का डबल मेडल
CG News: खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 के सातवें दिन जगदलपुर में एथलेटिक्स मुकाबलों में शानदार प्रदर्शन देखने को मिला। झारखंड के शिव कुमार सोरेन और पृथ्वी उरांव ने 100 मीटर दौड़ में स्वर्ण जीतकर सबसे तेज धावक बनने का खिताब अपने नाम किया।

शिव और पृथ्वी की शानदार जीत
पुरुष वर्ग में शिव कुमार ने 10.58 सेकंड का समय निकालते हुए गोल्ड जीता, जबकि छत्तीसगढ़ के तिलक बारसेट ने रजत पदक हासिल किया, वहीं महिला वर्ग में 16 वर्षीय पृथ्वी उरांव ने 12.73 सेकंड में दौड़ पूरी कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया।
सिद्धार्थ नागेश का डबल धमाका
मेजबान छत्तीसगढ़ के सिद्धार्थ नागेश ने शानदार प्रदर्शन करते हुए शॉट पुट में स्वर्ण और डिस्कस थ्रो में रजत पदक जीता, उनकी इस उपलब्धि से राज्य को पदक तालिका में मजबूती मिली है, लक्षद्वीप के अब्दुल फताह ने लंबी कूद में 7.03 मीटर की छलांग लगाकर स्वर्ण पदक जीता और 7 मीटर पार करने वाले पहले खिलाड़ी बन गए।
फुटबॉल में छत्तीसगढ़ फाइनल में
महिला फुटबॉल सेमीफाइनल में छत्तीसगढ़ ने अरुणाचल प्रदेश को पेनल्टी शूटआउट में हराकर फाइनल में जगह बनाई। अब उसका मुकाबला झारखंड से होगा, कर्नाटक 19 स्वर्ण के साथ पदक तालिका में पहले स्थान पर बना हुआ है, ओडिशा दूसरे और झारखंड तीसरे स्थान पर पहुंच गया है।
अन्य प्रमुख प्रदर्शन
• गुजरात के संतोषभाई गणवित ने 400 मीटर में स्वर्ण जीता
• गोवा की मानसी कुंकलका ने शॉट पुट में गोल्ड जीता
• झारखंड ने 4×100 मीटर रिले में शानदार प्रदर्शन किया
खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 में युवा खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन जारी है और हर दिन नए रिकॉर्ड बन रहे हैं। आने वाले मुकाबलों में और रोमांच देखने को मिल सकता है।

