CG News: कांकेर में 16 लाख के इनामी दो नक्सली मुख्यधारा में लौटे
CG News: छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। दो इनामी नक्सलियों ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण किया और मुख्यधारा में लौटने की इच्छा जताई।

सरेंडर करने वालों की पहचान और इनाम
सरेंडर करने वाले नक्सलियों की पहचान हिड़मा और शंकर के रूप में हुई है। दोनों पर 8-8 लाख रुपये का इनाम घोषित था। कांकेर के जंगलों में अब भी लगभग 15 नक्सलियों की मौजूदगी बताई जा रही है, लेकिन सुरक्षा बल लगातार अभियान चला रहे हैं।
हथियार के साथ सरेंडर
दोनों नक्सली AK-47 जैसे घातक हथियार के साथ पुलिस के पास पहुंचे। अधिकारियों ने उनकी आत्मसमर्पण प्रक्रिया पूरी की और उन्हें सरकार की पुनर्वास नीति के लाभ दिलाने का आश्वासन दिया, पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आने वाले समय में और भी नक्सलियों के आत्मसमर्पण की संभावना है, जिससे क्षेत्र में शांति और सुरक्षा और मजबूत होगी।

