CG News: नक्सल विरोधी अभियान को बड़ी सफलता, कुख्यात माओवादी सोमन्ना ने विजयवाड़ा में किया आत्मसमर्पण
CG News: नक्सलवाद के खिलाफ चल रहे अभियान के बीच सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी मिली है। 31 मार्च 2026 की तय डेडलाइन से ठीक पहले कुख्यात माओवादी नेता सोमन्ना ने आत्मसमर्पण कर दिया है, जिसे बड़ी रणनीतिक सफलता माना जा रहा है।

कुख्यात माओवादी सोमन्ना का सरेंडर
सूत्रों के मुताबिक कुख्यात माओवादी सोमन्ना ने विजयवाड़ा में आत्मसमर्पण कर दिया है। वह माओवादी संगठन का स्टेट कमेटी सदस्य था और लंबे समय से सुरक्षा एजेंसियों के निशाने पर था।
AOB क्षेत्र का बड़ा कमांडर
जानकारी के अनुसार सोमन्ना AOB (आंध्र-ओडिशा बॉर्डर) राज्य समिति का प्रमुख सदस्य था। इसके साथ ही वह केंद्रीय क्षेत्रीय समिति (CRC) की तीसरी कंपनी का कमांडर भी रह चुका है, जिससे उसकी संगठन में मजबूत पकड़ मानी जाती थी।
शीर्ष नेताओं के बाद संभाली थी कमान
बताया जा रहा है कि शीर्ष माओवादी नेताओं गजरला रवि और अरुणा की मौत के बाद इस क्षेत्र में संगठन की जिम्मेदारी सोमन्ना के पास ही थी। ऐसे में उसका आत्मसमर्पण माओवादी ढांचे के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।
डेडलाइन से पहले बड़ी कामयाबी
गौरतलब है कि केंद्र सरकार ने 31 मार्च 2026 तक देश से नक्सलवाद खत्म करने का लक्ष्य रखा है। इस डेडलाइन से ठीक पहले सोमन्ना जैसे उच्च पदाधिकारी का सरेंडर सुरक्षा बलों के लिए बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है, विशेषज्ञों का मानना है कि इस आत्मसमर्पण से नक्सल विरोधी अभियान को और मजबूती मिलेगी और अन्य माओवादी भी मुख्यधारा में लौटने के लिए प्रेरित हो सकते हैं।

