Goa Bans Gobi Manchurian: जहां एक ओर लोगों को खाने को लेकर रुझान फास्ट फूड और स्ट्रीट फूड की ओर ज्यादा रहता है, वहीं अब गोवा(Goa) में स्ट्रीट फूड गोभी मंचूरियन (Goa Bans Gobi Manchurian) पर बैन लगा दी गई है। बता दें कि पिछले महीने गोभी मंचूरियन पर प्रतिबंध लगाने का सुझाव, मापुसा नगर परिषद के पार्षद तारक आरोलकर ने बादगेश्वर मंदिर जात्रा (भोज) में दिया था। जिस पर न सिर्फ बाकी पार्षदों ने सहमति जताई बल्कि विपक्ष ने भी पार्षद तारक आरोलकर के फैसले का समर्थन किया था।

गोबी मंचूरियन (Goa Bans Gobi Manchurian) पर बैन लगाने की वजह बताई गई कि इस फूड को बनाने में जो सिंथेटिक रंग का उपयोग होता है वह स्वास्थ्य के लिए नुकसानदेह है। साथ ही इसके बनाए जाने के तरीके और साफ सफाई को भी वजह बताया गया ।इससे पहले गोवा में इस फूड पर 2022 में भी बैन लगा दी गई थी ।
आर्टिफिशियल फूड कलर (Food colour) से स्वास्थ्य पर प्रभाव
जहां एक ओर आकर्षक और स्वाद को लेकर आर्टिफिशियल फूड कलर का इस्तेमाल किया जाता है। वहीं यह स्वास्थ्य से जुड़ी कई बड़ी बीमारियों को भी निजात करता है। इनमें कैंसर , एडीएचडी का खतरा और एलर्जी की समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। ऐसे में पार्षद के इस सुझाव पर गोवा में गोभी मंचूरियन (Goa Bans Gobi Manchurian) को बैन कर दिया गया है। इससे गोभी मंचूरियन पसंद करने वालों में भी जागरूकता फैली है।



