CG News: छत्तीसगढ़ में अफवाह फैलाने वालों पर सख्त एक्शन, गैस-पेट्रोल संकट की फर्जी खबरों पर IT एक्ट के तहत केस दर्ज होगा
CG News: अमेरिका-ईरान तनाव के बीच छत्तीसगढ़ में पेट्रोल और रसोई गैस की कमी को लेकर सोशल मीडिया पर अफवाहें फैल रही हैं। अब सरकार ने इन अफवाहों पर सख्त रुख अपनाते हुए कार्रवाई के निर्देश जारी किए हैं।
IT एक्ट के तहत कार्रवाई
सरकार ने स्पष्ट किया है कि गैस और पेट्रोल की कमी से जुड़ी भ्रामक खबरें फैलाने वालों के खिलाफ IT एक्ट के तहत केस दर्ज किया जाएगा। इसके लिए नवा रायपुर स्थित साइबर मुख्यालय को निगरानी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

साइबर सेल की निगरानी तेज
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पेट्रोल और गैस से जुड़े सभी मैसेज पर नजर रखी जा रही है। किसी भी तरह की भ्रामक जानकारी साझा करने वालों पर सीधे कार्रवाई होगी, सरकार ने प्रदेशभर में गैस सिलेंडरों की जमाखोरी के खिलाफ अभियान शुरू किया है। होटल, ढाबों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों से अब तक 3800 से अधिक घरेलू सिलेंडर जब्त किए गए हैं।
सीएम साय की जनता से अपील
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि राज्य में पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस और उर्वरकों की पर्याप्त उपलब्धता है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें, सरकार ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति हर हाल में सुचारू बनी रहे। पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों की नियमित निगरानी भी सुनिश्चित की जा रही है।
शिकायत के लिए टोल फ्री नंबर जारी
गैस सप्लाई में गड़बड़ी या अधिक कीमत वसूली की शिकायत के लिए टोल फ्री नंबर जारी किया गया है। आम नागरिक इस नंबर पर सीधे शिकायत दर्ज करा सकते हैं, सरकार ने साफ कर दिया है कि प्रदेश में ईंधन की कोई कमी नहीं है और अफवाह फैलाने वालों व जमाखोरी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

