CG News: खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026: तैराकी में कर्नाटक बना ओवरऑल चैंपियन, महिला वर्ग में ओडिशा नंबर-1
CG News: रायपुर में आयोजित खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स–2026 की तैराकी प्रतियोगिताओं का समापन हो गया है। इस दौरान देशभर के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया, जिसमें कर्नाटक और ओडिशा का दबदबा देखने को मिला।
पुरुष वर्ग: कर्नाटक का दबदबा
पुरुष वर्ग में कर्नाटक ने 123 अंकों के साथ ओवरऑल टीम चैंपियनशिप अपने नाम की। असम 69 अंकों के साथ पहले और ओडिशा 31 अंकों के साथ दूसरे रनरअप रहे।

महिला वर्ग: ओडिशा बनी चैंपियन
महिला वर्ग में ओडिशा ने 102 अंकों के साथ पहला स्थान हासिल किया। कर्नाटक 50 अंकों के साथ दूसरे और छत्तीसगढ़ 38 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहा, छत्तीसगढ़ की तैराक अनुष्का भगत ने लगातार चौथा रजत पदक जीतकर राज्य का नाम रोशन किया। उन्होंने 50 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक में यह उपलब्धि हासिल की।
मुख्य स्पर्धाओं के परिणाम
• पुरुष 100 मीटर फ्रीस्टाइल: कर्नाटक के धोनिश (स्वर्ण)
• महिला 100 मीटर फ्रीस्टाइल: ओडिशा की रितिका मिन्ज (स्वर्ण)
• पुरुष 50 मीटर बैकस्ट्रोक: असम के निबिर निलिम क्रो (स्वर्ण)
• महिला 50 मीटर बैकस्ट्रोक: ओडिशा की अंजलि मुंडा (स्वर्ण)
रिले स्पर्धाओं में भी कर्नाटक और ओडिशा ने शानदार प्रदर्शन किया।
पदक तालिका में छत्तीसगढ़
अब तक छत्तीसगढ़ ने कुल 8 पदक (1 स्वर्ण, 4 रजत, 3 कांस्य) जीतकर पदक तालिका में छठा स्थान हासिल किया है, खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स–2026 की तैराकी स्पर्धाओं में कर्नाटक और ओडिशा का दबदबा रहा, जबकि छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों ने भी बेहतरीन प्रदर्शन कर भविष्य के लिए उम्मीदें जगाई हैं।

