Propose Day: फरवरी का महीना प्रेमियों के लिए बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। इस महीने की 7 से 14 फरवरी तक एक विशेष दिन के रूप में मनाया जाता है। इसकी शुरुआत 7 फरवरी रोज डे से होती है। इसके बाद प्रपोज डे (Propose Day) मनाया जाता है। यानी आज 8 फरवरी को प्रपोज डे मनाया जाएगा। इस दिन को प्रेमी जोड़े बहुत ही हर्षोल्लास के साथ मनाते हैं। इस दिन प्रेमी जोड़े एक-दूसरे के प्रति अपने प्यार का इजहार करते हैं। लेकिन प्रपोज करने का सही तरीका हर किसी को नहीं पता होता, जिसके कारण बात नहीं बन पाती। आइए आज जानते हैं 10 ऐसे तरीके, जिन्हें अपनाने के बाद आप जिसे भी प्रपोज करेंगे, वो हां कह दें।

• आप जिससे प्यार करते हैं उसे सिर्फ शब्दों से न जताए कि आप उन्हें बेइंतेहा मोहबत्त करते है। यह अपने व्यवहार से भी समझाए।अगर उसे आपके व्यवहार का पता चल गया है कि आप एक अच्छे इंसान हो तो जब आप उसे प्रपोज करेंगे तो वो जल्दी से हां बोल सकती है।
• किसी से प्यार का इजहार करने से पहले ये जरूर पता कर लें कि वो किसी और के साथ रिलेशनशिप में तो नही है।
• अपने क्रश को महसूस करवाएं कि आप उनके और उनके परिवार के बारे में जानने के। लिए इच्छुक हैं।
• आप जिससे प्यार का इजहार करना चाहते है उसे यह महसूस करवाएं कि वो सबसे अलग और आपके लिए स्पेशल है।
• अपने क्रश के दोस्तों से दोस्ती बढ़ाएं जिससे आपको उसके बारे में और पता चल सकें।
• प्यार का इजहार करने में ज्यादा जल्दीबाजी न करें,धैर्य से काम लें उसको समझे फिर इजहार करें।
• आप उसकी पसंद और ना पसंद के बारे में भी जाने, जिससे आपको प्यार का इजहार करने में कोई परेशानी ना हो।
• अपने क्रश को प्रपोज करते समय अकेले जाएं।
• अपने क्रश को प्रपोज करने के लिए कुछ क्रिएटिव सोचें और उसे महसूस करवाएं की आप उससे बेहद प्यार करते हैं।
• अपने प्यार का इजहार करते वक्त ये बात ध्यान में जरूर रखें कि उसे ऐसा लगे कि इससे पहले आपने किसी को प्रपोज नहीं किया है, ताकि वो आपसे इंप्रेस हो जाएं और हां कर दें।




