CG News: CM विष्णुदेव साय ने जशपुर में बांटे सामुदायिक वन अधिकार पत्र, आजीविका और पर्यावरण संरक्षण को मिलेगा बढ़ावा
CG News: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जशपुर जिले के बगिया स्थित कैंप कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में कुनकुरी क्षेत्र के कबीर आश्रम सदस्यों को सामुदायिक वन अधिकार पत्र वितरित किए।
![]()
5 एकड़ जमीन का मिला अधिकार
कबीर पंथ से जुड़े लोगों को वर्षों के संघर्ष के बाद उनके कब्जे की भूमि में से 5 एकड़ का पट्टा प्रदान किया गया, जिससे उनके जीवन में स्थिरता आने की उम्मीद है, मुख्यमंत्री ने कहा कि यह योजना सिर्फ जमीन देने तक सीमित नहीं है, बल्कि इससे ग्रामीणों की आजीविका मजबूत होगी और उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाया जाएगा।
![]()
पर्यावरण संरक्षण में मिलेगी मदद
उन्होंने वन सुरक्षा समितियों से सक्रिय भूमिका निभाने की अपील करते हुए कहा कि समुदाय की भागीदारी से ही वन और जैव विविधता सुरक्षित रहेंगे, यह पट्टा वितरण रामनवमी के पावन अवसर पर किया गया, जिससे यह दिन कबीर पंथ समुदाय के लिए और भी खास बन गया।
समाज ने जताया आभार
कबीर पंथ आमीन माता मंडल की अध्यक्ष सुशीला देवी ने इस फैसले को “न्याय की जीत” बताते हुए मुख्यमंत्री का आभार जताया और भूमि पूजन के लिए आमंत्रित किया, कार्यक्रम में कलेक्टर रोहित व्यास, एसएसपी डॉ. लाल सिंह उम्मेद सहित कई अधिकारी और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
