CG News: पश्चिम एशिया संकट के बीच CM विष्णुदेव साय की हाई लेवल बैठक, LPG, पेट्रोल-डीजल और खाद की उपलब्धता पर होगी समीक्षा
CG News: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए राज्य के सभी संभागीय आयुक्तों, कलेक्टरों और पुलिस अधिकारियों के साथ अहम बैठक करेंगे, यह बैठक पश्चिम एशिया में चल रही परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए बुलाई गई है, ताकि राज्य में जरूरी वस्तुओं की आपूर्ति प्रभावित न हो, इस बैठक में खाद्य, कृषि, परिवहन, ऊर्जा विभाग और तेल कंपनियों के वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल होंगे।

जरूरी सामान की उपलब्धता पर फोकस
बैठक में LPG, पेट्रोल, डीजल और उर्वरकों की उपलब्धता, भंडारण और वितरण व्यवस्था की विस्तृत समीक्षा की जाएगी, सरकार वैकल्पिक ऊर्जा स्रोतों के उपयोग और भविष्य की ऊर्जा जरूरतों को लेकर भी रणनीति तैयार करेगी।
कानून-व्यवस्था पर सख्ती के निर्देश
मुख्यमंत्री अफवाहों और भ्रामक सूचनाओं पर सख्त कार्रवाई के निर्देश देंगे, ताकि जनता में भ्रम की स्थिति न बने, सरकार ने साफ किया है कि किसी भी तरह की जमाखोरी या कृत्रिम संकट पैदा करने की कोशिशों पर तुरंत कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

