CG News: खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स: केरल एथलेटिक्स टीम पहुंची जगदलपुर, पारंपरिक नृत्य से हुआ स्वागत
CG News: छत्तीसगढ़ में आयोजित हो रहे खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स के तहत जगदलपुर में एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। 30 मार्च से 2 अप्रैल तक चलने वाले इस आयोजन को लेकर पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल है।
![]()
केरल टीम का गर्मजोशी से स्वागत
एथलेटिक्स प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए केरल की 17 सदस्यीय टीम जगदलपुर पहुंची। रेलवे स्टेशन पर खेल एवं युवा कल्याण विभाग के अधिकारियों ने खिलाड़ियों का आत्मीय स्वागत किया।
लोकनृत्य से दिखी बस्तर की संस्कृति
खिलाड़ियों के स्वागत में स्थानीय कलाकारों ने पारंपरिक लोकनृत्य प्रस्तुत किया। गौर नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति ने खिलाड़ियों का दिल जीत लिया और बस्तर की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत की झलक दिखाई।
देशभर से पहुंच रहे खिलाड़ी
नेशनल ट्राइबल गेम्स में हिस्सा लेने के लिए देश के विभिन्न राज्यों से खिलाड़ियों का आगमन शुरू हो चुका है। यह आयोजन आदिवासी खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा अवसर देगा।
बस्तर को मिलेगा राष्ट्रीय पहचान
प्रशासन ने खिलाड़ियों के लिए आवास, भोजन और अन्य सुविधाओं की पूरी व्यवस्था कर ली है। आयोजन को सफल बनाने के लिए हर स्तर पर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं, इस आयोजन के जरिए न सिर्फ खेल प्रतिभाओं को मंच मिलेगा, बल्कि बस्तर की संस्कृति, परंपरा और कला को भी देशभर में पहचान मिलेगी।

