CG News: खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026: महिला हॉकी में एकतरफा जीतों की बरसात
CG News: खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 के तहत सरदार वल्लभभाई पटेल इंटरनेशनल हॉकी स्टेडियम में महिला हॉकी प्रतियोगिता के तीसरे दिन मुकाबले खेले गए, जहां सभी मैच एकतरफा रहे, इन खेलों में कुल 106 स्वर्ण पदक दांव पर हैं, जबकि मल्लखंब और कबड्डी को प्रदर्शन खेल के रूप में शामिल किया गया है।

मध्यप्रदेश की बड़ी जीत
पूल ‘A’ के मुकाबले में मध्यप्रदेश की टीम ने बिहार को 9-0 से हराकर शानदार जीत दर्ज की। पूरे मैच में मध्यप्रदेश ने आक्रामक खेल दिखाते हुए विपक्ष को कोई मौका नहीं दिया, पूल ‘B’ में झारखंड ने गुजरात को 16-0 से करारी शिकस्त दी, वहीं ओडिशा की टीम ने तमिलनाडु को 14-0 से हराते हुए अपना दबदबा कायम रखा।
हर मैच में रहा एकतरफा प्रदर्शन
दिनभर खेले गए सभी मुकाबलों में विजेता टीमों ने शुरू से अंत तक मैच पर पकड़ बनाए रखी। विपक्षी टीमों को वापसी का कोई मौका नहीं मिला, इस आयोजन में 30 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के करीब 3,800 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। प्रतियोगिता में हॉकी सहित तीरंदाजी, एथलेटिक्स, फुटबॉल, तैराकी, वेटलिफ्टिंग और कुश्ती जैसे खेल शामिल हैं।

