CG News: खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026: 58 किग्रा वेटलिफ्टिंग में अनाई वांग्सू ने जीता स्वर्ण
CG News: खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 के तहत पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय के खेल परिसर में महिला वेटलिफ्टिंग (58 किलोग्राम वर्ग) की रोमांचक प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें देशभर की खिलाड़ियों ने दमदार प्रदर्शन किया।
अनाई वांग्सू ने दिखाया दम
अनाई वांग्सू ने शानदार ताकत और तकनीक का प्रदर्शन करते हुए कुल 169 किलोग्राम वजन उठाकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया, उन्होंने स्नैच में 74 किग्रा और क्लीन एंड जर्क में 95 किग्रा वजन उठाकर शीर्ष स्थान हासिल किया।
ओडिशा की खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन
मीना सांता ने 165 किलोग्राम के साथ रजत पदक जीता, जबकि मीना सिंह ने 161 किलोग्राम उठाकर कांस्य पदक हासिल किया। दोनों खिलाड़ियों ने कड़ी टक्कर देते हुए शानदार प्रदर्शन किया।
अन्य खिलाड़ियों ने भी दिखाई प्रतिभा
प्रतियोगिता में मार्टिना मिली, तारा सोनवाल और जी. लेनिन एस प्रिया सहित अन्य प्रतिभागियों ने भी बेहतरीन प्रदर्शन किया, जिससे मुकाबला और भी रोमांचक बन गया, यह प्रतियोगिता महिला खिलाड़ियों की ताकत, आत्मविश्वास और समर्पण का प्रतीक बनी। हर सफल लिफ्ट पर दर्शकों की तालियों ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया।
आदिवासी प्रतिभाओं को मिला बड़ा मंच
खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स के माध्यम से देश के आदिवासी और दूरस्थ क्षेत्रों की प्रतिभाओं को राष्ट्रीय स्तर पर अपनी क्षमता दिखाने का मौका मिल रहा है। यह आयोजन युवा खिलाड़ियों के लिए नई संभावनाओं के द्वार खोल रहा है।
