CG News: सीएम साय के नेतृत्व में ‘सुशासन’ की नई तस्वीर, राजस्व और पंजीयन प्रणाली में बड़े सुधार
CG News: छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णु देव के नेतृत्व में सरकार ने सुशासन, पारदर्शिता और जनहित को केंद्र में रखकर कई अहम फैसले लिए हैं, इन फैसलों का सीधा असर आम जनता के जीवन पर पड़ा है, खासकर ग्रामीण और आदिवासी क्षेत्रों में.
राजस्व व्यवस्था में बड़ा बदलाव
पहले नामांतरण, बंटवारा और सीमांकन जैसे कार्यों के लिए लोगों को बार-बार तहसील कार्यालयों के चक्कर लगाने पड़ते थे, अब सरकार ने राजस्व परामर्श केंद्र शुरू किए हैं, जहां लोग सीधे अधिकारियों से संपर्क कर अपनी समस्याओं का समाधान पा रहे हैं.

घर बैठे मिलेगी जानकारी
सरकार ने “राजस्व मितान” टोल फ्री नंबर भी जारी किया है, जिससे नागरिकों को घर बैठे जरूरी जानकारी मिल रही है। इससे खासकर ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को बड़ी राहत मिली है, राज्य सरकार ने पंजीयन प्रणाली में कई बड़े बदलाव किए हैं, जिनमें,
• आधार सत्यापन से फर्जी रजिस्ट्री पर रोक
• ऑनलाइन दस्तावेज उपलब्धता
• कैशलेस भुगतान
• व्हाट्सएप और डिजीलॉकर सेवाएं
• घर बैठे स्टाम्प और रजिस्ट्री सुविधा
• रजिस्ट्री के बाद स्वतः नामांतरण
इन सुधारों से अब प्रक्रियाएं ज्यादा पारदर्शी और सुरक्षित हो गई हैं.
अवैध लेनदेन पर सख्ती
नए नियमों के तहत बंधक जमीनों की अवैध बिक्री पर रोक लगाई गई है, अब कोई भी व्यक्ति किसी अन्य की जगह खड़े होकर रजिस्ट्री नहीं करा सकेगा। साथ ही त्रुटि सुधार का अधिकार तहसीलदारों को दिया गया है.
जियो-रिफ्रेंसिंग से खत्म होंगे विवाद
राज्य में जमीनों की जियो-रिफ्रेंसिंग का काम तेजी से चल रहा है, इसके पूरा होने के बाद जमीन सीमा विवादों में कमी आने की उम्मीद है, इन बदलावों से आम जनता को कई फायदे मिल रहे हैं,
• फौती नामांतरण, बंटवारा और सीमांकन में आसानी
• समय और कागजी प्रक्रिया की बचत
• पारदर्शिता और जवाबदेही में वृद्धि
• भ्रम और गलतफहमियों में कमी

