CG News: CM साय ने ‘GSTSaar’ मोबाइल ऐप का किया विमोचन, जीएसटी जानकारी अब एक ही प्लेटफॉर्म पर
CG News: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अत्याधुनिक मोबाइल एप ‘GSTSaar’ का विमोचन किया, इस ऐप का उद्देश्य जीएसटी से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारियों को एक ही मंच पर उपलब्ध कराना है.

छत्तीसगढ़ में विकसित ऐप
‘GSTSaar’ ऐप पूरी तरह छत्तीसगढ़ में विकसित किया गया है, इसे मध्य भारत की प्रसिद्ध लॉ फर्म सारस्वत एसोसिएट्स के अधिवक्ताओं ने तैयार किया है, जिसकी परिकल्पना टेक अधिवक्ता विवेक सारस्वत ने की.
AI और स्मार्ट फीचर्स से लैस
इस ऐप में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित चैटबॉट, रेट फाइंडर, HSN कोड सर्च और जीएसटी कैलेंडर जैसी सुविधाएं दी गई हैं, व्यापारी, चार्टर्ड अकाउंटेंट और आम नागरिक अपने सवालों के त्वरित और सटीक जवाब पा सकते हैं.
हिंदी-अंग्रेजी में आसान जानकारी
ऐप में जीएसटी कानून हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में उपलब्ध है, जिससे उपयोगकर्ताओं को समझने में आसानी होती है, साथ ही इसमें ई-बुक्स, विशेषज्ञ लेख और ताज़ा अपडेट भी दिए जाते हैं, ‘GSTSaar’ की सबसे बड़ी खासियत यह है कि, यह पूरी तरह निःशुल्क है, छोटे-बड़े व्यापारी और करदाता बिना किसी शुल्क के इसका लाभ उठा सकते हैं.
तकनीकी टीम का योगदान
ऐप के विकास में अधिवक्ता अभय तिवारी, बिना सिंग गौतम और प्रियांश शर्मा का महत्वपूर्ण योगदान रहा, जबकि तकनीकी विकास रायपुर की कंपनी श्लोक आईटी सॉल्यूशन द्वारा किया गया.

