CG News: IPS रतनलाल डांगी के सस्पेंशन पर CM साय का बड़ा बयान
CG News: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सीनियर आईपीएस रतनलाल डांगी के सस्पेंशन पर बड़ा बयान दिया है, उन्होंने कहा कि, IPS रतनलाल डांगी के खिलाफ लगातार शिकायतें मिल रही थीं, जिससे सरकार की छवि प्रभावित हो रही थी, इसलिए यह कार्रवाई की गई.

गृह ग्राम में धार्मिक कार्यक्रम
गुरुवार को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय अपनी पत्नी कौशल्या देवी साय के साथ अपने गृह ग्राम बगिया पहुंचे, जहां उन्होंने चार दिवसीय रामनवमी महायज्ञ में भाग लिया, सीएम ने बताया कि, यह महायज्ञ उनके परिवार की 25 वर्षों से चली आ रही परंपरा का हिस्सा है, इस आयोजन में हर साल दूर-दराज से हजारों श्रद्धालु शामिल होते हैं.
प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने चैत्र रामनवमी के अवसर पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए सभी के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की.
