CG News: वैश्विक तनाव के बीच पीएम मोदी की अहम बैठक आज, मुख्यमंत्रियों के साथ करेंगे चर्चा
CG News: अंतरराष्ट्रीय हालात के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज देश के मुख्यमंत्रियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक करने जा रहे हैं, यह बैठक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए होगी, जिसमें कई राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल होंगे.

वैश्विक तनाव का असर
ईरान से जुड़े हालात और वैश्विक तनाव को देखते हुए यह बैठक बेहद अहम मानी जा रही है, पेट्रोल-डीजल सप्लाई, महंगाई, लॉजिस्टिक चेन और जरूरी सेवाओं पर संभावित असर को लेकर चर्चा होने की संभावना है.

सीएम साय होंगे शामिल
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय भी इस बैठक में वर्चुअली शामिल होंगे, वे राज्य की तैयारियों और स्थिति को केंद्र के सामने रख सकते हैं, बैठक से पहले ही सीएम विष्णु देव साय ने साफ किया है कि, राज्य में पेट्रोल, डीजल और एलपीजी का पर्याप्त स्टॉक मौजूद है, उन्होंने जनता से अफवाहों से बचने और पैनिक बुकिंग न करने की अपील की है.
केंद्र-राज्य समन्वय पर जोर
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहले ही संकेत दे चुके हैं कि, आने वाला समय चुनौतीपूर्ण हो सकता है, ऐसे में केंद्र और राज्यों के बीच बेहतर समन्वय पर जोर दिया जा रहा है, ताकि किसी भी स्थिति से प्रभावी तरीके से निपटा जा सके.

