CG News: खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 में मणिकांता की गोल्डन हैट्रिक, अनुष्का भगत ने जीता दूसरा पदक
CG News: कर्नाटक के तैराक मणिकांता ने 200 मीटर इंडिविजुअल मेडले में शानदार प्रदर्शन करते हुए तीसरा लगातार स्वर्ण पदक जीतकर गोल्डन हैट्रिक पूरी कर ली, उन्होंने 2:25.93 सेकंड का समय निकालकर प्रतियोगिता में अपना दबदबा कायम रखा.
अंजलि मुंडा का दूसरा गोल्ड
ओडिशा की अंजलि मुंडा ने महिलाओं की 200 मीटर इंडिविजुअल मेडले में 2:53.82 सेकंड के साथ स्वर्ण पदक अपने नाम किया, यह इस प्रतियोगिता में उनका दूसरा गोल्ड है, जिससे उन्होंने अपनी शानदार फॉर्म जारी रखी.

छत्तीसगढ़ की अनुष्का का दम
मेजबान छत्तीसगढ़ की अनुष्का भगत ने 2:59.33 सेकंड के साथ रजत पदक जीतकर राज्य को गौरवान्वित किया, यह उनका इस टूर्नामेंट में दूसरा पदक है, पदक तालिका में कर्नाटक छह स्वर्ण और दो रजत के साथ शीर्ष पर बना हुआ है, जबकि ओडिशा तीन स्वर्ण, एक रजत और चार कांस्य के साथ दूसरे स्थान पर है.
चोट के बावजूद जीता गोल्ड
असम की मोनिखा सोनोवाल और मिजोरम के इसाक मालसावम्तलुआंगा ने चोट के बावजूद शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीते, मोनिखा ने घुटने की चोट के बावजूद 132 किग्रा वजन उठाकर गोल्ड जीता, जबकि इसाक ने पीठ दर्द के बावजूद 235 किग्रा कुल वजन उठाकर शीर्ष स्थान हासिल किया.
देशभर के खिलाड़ियों की भागीदारी
इस पहले संस्करण में करीब 3800 खिलाड़ी 30 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से हिस्सा ले रहे हैं, तीरंदाजी, एथलेटिक्स, तैराकी, वेटलिफ्टिंग, फुटबॉल और कुश्ती जैसे खेलों में कुल 106 स्वर्ण पदक दांव पर हैं.

