CG News: पापाराव के बाद 5 और नक्सलियों का सरेंडर, 66 लाख के इनामी हथियार डालकर मुख्यधारा में लौटे
CG News: छत्तीसगढ़ के बस्तर में कुख्यात नक्सली नेता पापाराव के सरेंडर के बाद अब ओडिशा से भी बड़ी खबर सामने आई है, कंधमाल क्षेत्र में 5 नक्सलियों ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया, इन नक्सलियों ने AK-47, SLR और अन्य हथियार सुरक्षा बलों को सौंप दिए, बताया जा रहा है कि, इन पर कुल 66 लाख रुपए का इनाम घोषित था, जिसमें प्रमुख नक्सली सुकरु पर 55 लाख रुपए का इनाम शामिल था.
31 मार्च की डेडलाइन से पहले तेज हुई कार्रवाई
केंद्र और राज्य सरकारों ने 31 मार्च 2026 तक देश को नक्सलवाद से मुक्त करने का लक्ष्य रखा है, इसी डेडलाइन से पहले लगातार बड़े नक्सली आत्मसमर्पण कर रहे हैं, सरकार के मुताबिक, पिछले दो वर्षों में हजारों नक्सलियों ने सरेंडर किया, कई गिरफ्तार हुए और सैकड़ों मारे गए हैं, जिससे नक्सल संगठन कमजोर पड़ा है.
पापाराव का सरेंडर बना टर्निंग पॉइंट
दंडकारण्य स्पेशल जोनल कमेटी (DKSZC) के सदस्य पापाराव समेत 18 नक्सलियों का आत्मसमर्पण इस अभियान की बड़ी सफलता माना जा रहा है, पापाराव को क्षेत्र का आखिरी बड़ा सक्रिय नेता बताया जा रहा था, उसके सरेंडर के बाद संगठन का ढांचा लगभग खत्म होने की स्थिति में पहुंच गया है.
जल्द खत्म होगा नक्सलवाद
गृहमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि नक्सलवाद के खिलाफ अभियान निर्णायक दौर में है, उन्होंने बताया कि, बड़ी संख्या में नक्सलियों के आत्मसमर्पण और गिरफ्तारी से अब केवल कुछ ही सक्रिय माओवादी बचे हैं, सरकार का दावा है कि, जल्द ही देश नक्सलवाद से पूरी तरह मुक्त होगा.



