CG News: प्रधानमंत्री आवास योजना से बदली जिंदगी, कच्चे घर से पक्के मकान तक का सफर
CG News: प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) ने बेमेतरा जिले के ग्राम सरदा की निवासी दशोदा धीवर के जीवन में बड़ा बदलाव लाया है, वर्ष 2024-25 में स्वीकृत उनका पक्का मकान 20 अगस्त 2025 को पूरा हुआ, जिससे उनका वर्षों पुराना सपना साकार हो गया.

कच्ची झोपड़ी में संघर्ष
आवास मिलने से पहले दशोदा धीवर का परिवार कच्ची दीवारों और घास-फूस की छत वाली झोपड़ी में रहता था, बारिश में छत टपकती थी और तूफान में घर गिरने का डर बना रहता था, जिससे उनका जीवन असुरक्षित था.
मेहनत और सहयोग से पूरा हुआ घर
दशोदा धीवर दिहाड़ी मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करती थीं, सीमित आय के कारण पक्के घर का सपना पूरा करना उनके लिए मुश्किल था, सरकार से मिलने वाली राशि सीधे खाते में किस्तों में आई, जिससे पारदर्शिता बनी रही, स्थानीय अधिकारियों के मार्गदर्शन और खुद के श्रमदान से उन्होंने धीरे-धीरे अपना घर तैयार किया.
अब सुरक्षित और सुविधाजनक जीवन
नए मकान में मजबूत दीवारें, सुरक्षित छत, दरवाजे और शौचालय की सुविधा उपलब्ध है, साथ ही बिजली और स्वच्छ ईंधन जैसी सुविधाएं भी मिली हैं, जिससे जीवन स्तर बेहतर हुआ है, पक्के घर के साथ बच्चों को बेहतर माहौल मिला है, स्वास्थ्य में सुधार हुआ है और समाज में सम्मान भी बढ़ा है, अब बारिश डर नहीं, बल्कि खुशी का एहसास देती है, यह उदाहरण दर्शाता है कि, सरकारी योजनाएं सही तरीके से लागू हों, तो वे जरूरतमंदों के जीवन में स्थायी और सकारात्मक बदलाव ला सकती हैं.




