CG News: महासमुंद की कोडार परियोजना को बड़ी मंजूरी, नहर लाइनिंग के लिए 21 करोड़ स्वीकृत
CG News: छत्तीसगढ़ शासन के जल संसाधन विभाग ने महासमुंद जिले की कोडार परियोजना के तहत बड़ी राशि स्वीकृत की है, बांयी तट मुख्य नहर के चिंगरौद वितरक नहर के सीसी लाइनिंग कार्य के लिए 21 करोड़ 11 लाख 92 हजार रुपए मंजूर किए गए हैं.

किसानों को मिलेगा सीधा लाभ
इस परियोजना के पूरा होने के बाद 767 हेक्टेयर की सिंचाई कमी की भरपाई होगी, साथ ही 210 हेक्टेयर क्षेत्र में अतिरिक्त सिंचाई की सुविधा मिलेगी, कुल मिलाकर 3619 हेक्टेयर क्षेत्र को सिंचाई का लाभ प्राप्त होगा.
प्रशासकीय स्वीकृति जारी
योजना के क्रियान्वयन के लिए मुख्य अभियंता, महानदी-गोदावरी कछार जल संसाधन विभाग, रायपुर को प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान कर दी गई है, जिससे कार्य जल्द शुरू होने की संभावना है, इस परियोजना से क्षेत्र के किसानों को बेहतर सिंचाई सुविधा मिलेगी, जिससे कृषि उत्पादन में वृद्धि और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलने की उम्मीद है.




