CG News: माता कौशल्या महोत्सव 2026 का भव्य शुभारंभ, भक्ति, संस्कृति और परंपरा का अद्भुत संगम
CG News: रायपुर जिले के चंद्रखुरी स्थित माता कौशल्या धाम में ‘माता कौशल्या महोत्सव 2026’ का भव्य शुभारंभ हुआ, दो दिवसीय इस आयोजन के पहले दिन श्रद्धा, भक्ति और छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक-सांस्कृतिक परंपराओं का अनूठा संगम देखने को मिला, जिससे पूरा परिसर भक्तिमय वातावरण में सराबोर हो गया.

मानस मंडलियों की भावपूर्ण प्रस्तुति
महोत्सव की शुरुआत दोपहर 3 बजे मानस मंडलियों की प्रस्तुति से हुई, जहां कलाकारों ने अपनी मधुर वाणी से श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया, शाम 6 बजे अतिथियों ने माता कौशल्या की पूजा-अर्चना और आरती कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की.

सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बांधा समां
रात्रि 8 बजे ‘रंग छत्तीसा’ कार्यक्रम के तहत लोक कलाकारों ने शानदार प्रस्तुतियां दीं, श्रीमती पूनम विराट तिवारी और छत्तीसगढ़ी लोक कला मंच की प्रस्तुति ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया और देर रात तक तालियों की गूंज बनी रही.
धार्मिक और ऐतिहासिक महत्व
चंद्रखुरी स्थित माता कौशल्या धाम देशभर में विशेष पहचान रखता है, इसे भगवान श्रीराम की माता कौशल्या का जन्मस्थान माना जाता है, सरोवर के बीच स्थित यह मंदिर अपनी भव्यता और शांत वातावरण के कारण श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र है.
पर्यटन विकास पर सरकार का फोकस
राज्य सरकार द्वारा इस धाम को राष्ट्रीय स्तर के धार्मिक एवं पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित किया जा रहा है, यहां आधुनिक सुविधाएं, बेहतर सड़क कनेक्टिविटी, सौंदर्यीकरण और पर्यटकों के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं.
संस्कृति संरक्षण का बड़ा मंच
यह महोत्सव केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ की लोकसंस्कृति और परंपराओं को सहेजने का महत्वपूर्ण माध्यम भी है, ऐसे आयोजनों से जहां आस्था को बल मिलता है, वहीं स्थानीय कलाकारों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलता है.




