CG News: खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 की शुरुआत, छत्तीसगढ़ बना देश का खेल केंद्र
CG News: छत्तीसगढ़ पहली बार खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 की मेजबानी करने जा रहा है, जिसकी शुरुआत 25 मार्च से होगी, उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने इसे राज्य के लिए “मील का पत्थर” बताया है, यह आयोजन राज्य के खेल ढांचे और प्रतिभाओं को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने में अहम भूमिका निभाएगा.

30 राज्यों के खिलाड़ी लेंगे हिस्सा
इस मेगा इवेंट में देशभर के 30 राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों से करीब 3,800 खिलाड़ी भाग लेंगे, प्रतियोगिताएं 3 अप्रैल तक चलेंगी और कुल 106 स्वर्ण पदकों के लिए मुकाबला होगा, पुरुष और महिला खिलाड़ियों की भागीदारी लगभग बराबर रखी गई है, गेम्स में तीरंदाजी, एथलेटिक्स, फुटबॉल, हॉकी, तैराकी, वेटलिफ्टिंग और कुश्ती जैसे खेल शामिल हैं, वहीं मल्लखंब और कबड्डी को प्रदर्शन खेल के रूप में रखा गया है, एथलेटिक्स में सबसे ज्यादा 34 गोल्ड मेडल दांव पर होंगे.
तीन शहरों में होगा आयोजन
प्रतियोगिताएं रायपुर, जगदलपुर और सरगुजा में आयोजित होंगी, हॉकी और फुटबॉल रायपुर में, एथलेटिक्स जगदलपुर में और कुश्ती सरगुजा में आयोजित की जाएगी, जिससे पूरे राज्य में खेलों का माहौल बनेगा, हॉकी ओलंपियन दिलीप तिर्की और एथलीट अनिमेष कुजूर ने कहा कि, यह आयोजन आदिवासी खिलाड़ियों के लिए करियर बनाने का बड़ा मंच है, इससे उन्हें राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों के साथ खेलने और सीखने का अवसर मिलेगा.
खेलों से बदलेगा भविष्य
यह आयोजन न सिर्फ खेल प्रतिभाओं को निखारेगा, बल्कि छत्तीसगढ़ के युवाओं को नई दिशा देगा, सरकार का लक्ष्य है कि, राज्य को एक मजबूत खेल हब के रूप में विकसित किया जाए, जिससे आने वाले समय में खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन कर सकें.



