CG News: बस्तर हेरिटेज मैराथन 2026 में 9,800 से अधिक धावकों ने रचा इतिहास, वैश्विक मंच पर चमका बस्तर
CG News: 22 मार्च 2026 को आयोजित बस्तर हेरिटेज मैराथन में 9,800 से अधिक धावकों ने भाग लेकर नया कीर्तिमान स्थापित किया, बस्तर की धरती इस भव्य आयोजन की साक्षी बनी, जिसने खेल के साथ-साथ क्षेत्र के बदलते स्वरूप और शांति का संदेश दिया.

लालबाग से चित्रकोट तक रोमांचक दौड़
मैराथन की शुरुआत जगदलपुर के ऐतिहासिक लालबाग मैदान से हुई और समापन विश्वप्रसिद्ध चित्रकोट जलप्रपात पर हुआ, जिसे “भारत का नियाग्रा” भी कहा जाता है, इस आयोजन में 42 किमी, 21 किमी, 10 किमी और 5 किमी की विभिन्न श्रेणियां रखी गईं, जिससे हर आयु वर्ग के लोगों को भाग लेने का अवसर मिला.

“समृद्ध बस्तर की दिशा में बड़ा कदम”
वन मंत्री केदार कश्यप ने विजेताओं को बधाई देते हुए कहा कि, यह आयोजन समृद्ध और विकसित बस्तर के निर्माण की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा, उन्होंने कहा कि, बस्तर, जो वर्षों तक अशांत रहा, अब शांति और विकास की नई पहचान बना रहा है.
जनप्रतिनिधियों ने बढ़ाया उत्साह
कार्यक्रम में विधायक किरण सिंह देव, सांसद महेश कश्यप और विधायक विनायक गोयल सहित कई जनप्रतिनिधियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया और आयोजन को बस्तर के विकास का प्रतीक बताया, बस्तर हेरिटेज मैराथन 2026 ने न केवल खेल प्रतिभाओं को मंच दिया, बल्कि बस्तर की समृद्ध संस्कृति, शांति और विकास की नई तस्वीर को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रस्तुत किया.
25 लाख की इनामी राशि और विशेष कैटेगरी
खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए 25 लाख रुपये की पुरस्कार राशि रखी गई थी, स्थानीय प्रतिभाओं को मंच देने के लिए “बस्तर कैटेगरी” भी जोड़ी गई, जबकि जिले के प्रतिभागियों के लिए पंजीकरण पूरी तरह निशुल्क रखा गया, इस आयोजन की खास बात यह रही कि, मांझी-चालकी समुदाय के लोगों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया, जिससे सामाजिक समावेशिता का मजबूत संदेश गया.


