CG News: CM विष्णु देव साय ने ‘इनोवेशन महाकुंभ 1.0’ का पोस्टर किया लॉन्च, बस्तर के युवाओं को मिलेगा नया मंच
CG News: राजधानी रायपुर स्थित निवास कार्यालय में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने “इनोवेशन महाकुंभ 1.0” के पोस्टर का विमोचन किया, इस अवसर पर मनोज श्रीवास्तव और जगदीश पटेल भी मौजूद रहे.
युवाओं के लिए नवाचार का मंच
“इनोवेशन महाकुंभ 1.0” का आयोजन 4 और 5 मई को किया जाएगा, इसका उद्देश्य बस्तर के युवाओं में नवाचार, उद्यमिता और तकनीक आधारित स्वरोजगार को बढ़ावा देना है, यह आयोजन युवाओं को नए आइडिया, स्टार्टअप और तकनीकी नवाचार के जरिए आत्मनिर्भर बनने का अवसर देगा, “इनोवेशन महाकुंभ 1.0” बस्तर में रोजगार और उद्यमिता को नई दिशा देने की ओर एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.
कई संस्थानों की भागीदारी
इस कार्यक्रम का आयोजन शहीद महेंद्र कर्मा विश्वविद्यालय बस्तर और स्वावलंबी भारत अभियान के संयुक्त तत्वावधान में किया जाएगा, इसके साथ ही पीएम ऊषा, इंस्टीट्यूशन इनोवेशन काउंसिल, NIT रायपुर, IIM रायपुर, IIT भिलाई और छत्तीसगढ़ विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद की भी सहभागिता रहेगी.



