CG News: भिलाई में महिला सहकारिता सम्मेलन: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने महंगाई, कानून और योजनाओं पर रखी सरकार की बात
CG News: भिलाई में आयोजित सहकार भारती के राज्य स्तरीय महिला सहकारिता सम्मेलन में महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े शामिल हुईं, सम्मेलन के बाद उन्होंने मीडिया से बातचीत कर कई अहम मुद्दों पर सरकार का पक्ष रखा.
महंगाई और गैस सिलेंडर पर बयान
गैस सिलेंडर की बढ़ती कीमतों को लेकर मंत्री ने कहा कि, इसे केवल महंगाई के नजरिए से नहीं देखा जाना चाहिए, उन्होंने बताया कि, वैश्विक परिस्थितियों और युद्ध जैसे हालात का असर गैस की कीमतों पर पड़ता है, क्योंकि यह बाहर से आयात होती है, उन्होंने कहा कि, नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश इन चुनौतियों का मजबूती से सामना कर रहा है और वर्तमान कठिनाइयां अस्थायी हैं.

धर्म स्वतंत्रता विधेयक पर जवाब
विधानसभा में पारित धर्म स्वतंत्रता विधेयक को लेकर विपक्ष के आरोपों पर मंत्री ने कहा कि यह कानून सर्वसम्मति से पारित हुआ है, उन्होंने स्पष्ट किया कि, सरकार वोट की राजनीति नहीं करती, बल्कि समाज और देशहित में निर्णय लेती है, यह कानून व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से लाया गया है.
अवैध अफीम की खेती पर सख्त रुख
प्रदेश में अवैध अफीम की खेती के मामलों पर मंत्री ने सख्त चेतावनी दी, उन्होंने कहा कि, सरकार किसी भी दोषी को बख्शने के मूड में नहीं है, चाहे वह किसी भी राजनीतिक दल से जुड़ा हो, उन्होंने कहा कि, यदि भाजपा का कोई सदस्य भी दोषी पाया जाता है, तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी.
महतारी वंदन योजना पर अपडेट
मंत्री ने बताया कि, “महतारी वंदन योजना” के तहत वर्तमान में करीब 70 लाख महिलाओं को लाभ मिल रहा है, जिन पात्र महिलाओं के नाम छूट गए हैं, उन्हें भी जल्द जोड़ा जाएगा, इसके लिए पोर्टल दोबारा खोला जाएगा, हालांकि तारीख अभी तय नहीं है.
महिला सशक्तिकरण पर जोर
सम्मेलन के दौरान मंत्री ने महिला सहकारिता को मजबूत करने और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने पर जोर दिया, उन्होंने कहा कि, राज्य सरकार महिलाओं के आर्थिक और सामाजिक सशक्तिकरण के लिए लगातार प्रयास कर रही है.



