CG News: चैत्र नवरात्रि पर कुदरगढ़ पहुंचे CM विष्णुदेव साय, 185 करोड़ के विकास कार्यों की दी सौगात
CG News: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने चैत्र नवरात्रि की तृतीया तिथि पर सूरजपुर जिले के कुदरगढ़ धाम पहुंचकर पूजा-अर्चना की, इस दौरान उन्होंने 185 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन कर जिले को बड़ी सौगात दी.
![]()
कुदरगढ़ धाम के विकास का ऐलान
मुख्यमंत्री ने कहा कि, कुदरगढ़ धाम प्रदेश की आस्था का प्रमुख केंद्र है और इसका भव्य एवं समग्र विकास किया जाएगा, श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए यहां जल्द ही रोपवे निर्माण, डोम, बिजली और अन्य जरूरी सुविधाएं विकसित की जाएंगी.
185 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात
कार्यक्रम के दौरान 185 करोड़ रुपए के 76 विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया गया, इसमें 20 करोड़ के 52 कार्यों का लोकार्पण और 164 करोड़ के नए कार्यों की शुरुआत शामिल है, इन परियोजनाओं में सड़क, भवन, पेयजल, शिक्षा और नगरीय अधोसंरचना शामिल हैं, कुदरगढ़ में लगभग 3.09 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित आधुनिक विश्रामगृह का लोकार्पण भी किया गया, इस भवन में श्रद्धालुओं और अतिथियों के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं.
नक्सलवाद खत्म करने पर जोर
मुख्यमंत्री ने कहा कि, बस्तर क्षेत्र से नक्सलवाद खत्म करने के लिए सरकार लगातार प्रयास कर रही है और इस दिशा में सकारात्मक परिणाम मिल रहे हैं, मुख्यमंत्री ने सुपोषण, आपराधिक और यातायात जागरूकता रथों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया, उन्होंने कहा कि, महिलाओं और बच्चों के बेहतर पोषण और सड़क सुरक्षा के लिए जागरूकता बेहद जरूरी है.
पोषण और महिला सशक्तिकरण पर जोर
कार्यक्रम में बताया गया कि, जिले में रेडी टू ईट योजना के माध्यम से पोषण कार्यक्रम को मजबूती मिल रही है, सरकार महिलाओं और बच्चों के सशक्तिकरण के लिए लगातार काम कर रही है, कृषि मंत्री रामविचार नेताम और महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने नवरात्रि की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि, सरकार किसानों, महिलाओं और बच्चों के विकास के लिए प्रतिबद्ध है.



