CG News: रायपुर में CM विष्णु देव साय का सम्मान, धर्म स्वातंत्र्य सहित 3 विधेयकों पर प्रतिनिधिमंडल ने जताया आभार
CG News: राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में विधायक पुरंदर मिश्र के नेतृत्व में विभिन्न वर्गों के प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से सौजन्य मुलाकात की, इस दौरान बजट सत्र में पारित तीन महत्वपूर्ण विधेयकों पर उनका सम्मान कर आभार जताया गया.

तीन बड़े विधेयकों पर सम्मान
प्रतिनिधिमंडल ने धर्म स्वातंत्र्य विधेयक 2026, छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल विधेयक 2026 और लोक भर्ती एवं व्यावसायिक परीक्षाओं में अनुचित साधनों की रोकथाम विधेयक 2026 के पारित होने पर मुख्यमंत्री का सम्मान किया.
प्रदेश के लिए वरदान साबित होंगे कानून: CM साय
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि, ये तीनों विधेयक प्रदेशवासियों के लिए वरदान साबित होंगे, धर्म स्वातंत्र्य विधेयक हमारी परंपराओं और मूल्यों की रक्षा का संकल्प है, वहीं अन्य दोनों कानून भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शी बनाएंगे, मुख्यमंत्री ने कहा कि, लंबे समय से सख्त कानून की मांग हो रही थी, नए कानून से अवैध धर्मांतरण पर प्रभावी रोक लगेगी और सामाजिक तानाबाना मजबूत होगा, उन्होंने कहा कि, इस विधेयक के जरिए स्वर्गीय दिलीप सिंह जूदेव को श्रद्धांजलि अर्पित की गई है, जिन्होंने धर्मांतरण के खिलाफ अभियान चलाया था.
युवाओं के लिए पारदर्शी भर्ती
सरकार ने युवाओं की मांग पर कर्मचारी चयन मंडल विधेयक पारित किया है, जिससे भर्ती प्रक्रिया सरल और पारदर्शी होगी, साथ ही नकल रोकने के लिए कड़े प्रावधान भी किए गए हैं, मुख्यमंत्री ने बताया कि, दोनों भर्ती संबंधी विधेयक सर्वसम्मति से पारित किए गए हैं, जो सरकार की पारदर्शिता की प्रतिबद्धता को दर्शाते हैं, कार्यक्रम के अंत में मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को चैत्र नवरात्रि की शुभकामनाएं दीं, इस मौके पर कई जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे.




