CG News: बस्तर हेरिटेज मैराथन 2026 सफल, 9235 प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा
CG News: 22 मार्च को आयोजित बस्तर हेरिटेज मैराथन 2026 में देश-विदेश के हजारों धावकों ने भाग लिया, इस आयोजन में सरेंडर्ड नक्सलियों की भागीदारी ने खास संदेश दिया और कार्यक्रम को सफल बनाया.
हजारों प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा
मैराथन में कुल 9,235 एथलीट शामिल हुए, जिनमें बस्तर संभाग से 8,127, अन्य राज्यों से 202 और 120 अंतरराष्ट्रीय प्रतिभागी शामिल रहे, इथोपिया और केन्या के धावकों की भागीदारी से प्रतियोगिता का स्तर और ऊंचा हुआ.
सरेंडर्ड नक्सलियों की भागीदारी
इस बार 2,313 महिला एथलीट ने भी दौड़ में हिस्सा लिया, वहीं 200 से अधिक सरेंडर्ड नक्सलियों ने भाग लेकर समाज की मुख्यधारा से जुड़ने का सकारात्मक संदेश दिया, मैराथन का मुख्य आकर्षण 42 किमी की फुल मैराथन रही, जो जगदलपुर के लालबाग मैदान से शुरू होकर चित्रकोट जलप्रपात तक संपन्न हुई, इसके अलावा 21 किमी, 10 किमी और 5 किमी श्रेणियां भी आयोजित की गईं.
25 लाख की पुरस्कार राशि
प्रतियोगिता में कुल 25 लाख रुपए की पुरस्कार राशि वितरित की गई, इस बार “बस्तर कैटेगरी” भी जोड़ी गई, जिससे स्थानीय खिलाड़ियों को विशेष अवसर मिला, बस्तर जिले के प्रतिभागियों के लिए पंजीकरण निशुल्क रखा गया, आयोजन से पहले भव्य बाइक रैली निकाली गई, जिसमें केदार कश्यप भी शामिल हुए, मैराथन के दौरान सुरक्षा को देखते हुए कई मार्गों पर यातायात प्रतिबंधित किया गया और वैकल्पिक मार्गों से आवागमन सुनिश्चित किया गया, प्रशासन और आम नागरिकों के सहयोग से बस्तर हेरिटेज मैराथन 2026 का आयोजन शांतिपूर्ण और सफलतापूर्वक संपन्न हुआ.




