CG News: बस्तर हेरिटेज मैराथन 2026: खेल, पर्यटन और संस्कृति का महा संगम
CG News: छत्तीसगढ़ सरकार खेल, पर्यटन और सांस्कृतिक विरासत को बढ़ावा देने के लिए 22 मार्च को ‘बस्तर हेरिटेज मैराथन 2026’ का आयोजन करने जा रही है, यह राज्य का अब तक का सबसे बड़ा रनिंग इवेंट होगा, जो जगदलपुर से चित्रकोट जलप्रपात तक आयोजित होगा.
प्रकृति के बीच दौड़ का अनोखा अनुभव
मैराथन की शुरुआत जगदलपुर के ऐतिहासिक लालबाग मैदान से होगी और समापन विश्वप्रसिद्ध चित्रकोट जलप्रपात पर होगा, इस रूट पर दौड़ते हुए प्रतिभागियों को बस्तर की प्राकृतिक खूबसूरती और सांस्कृतिक विरासत का अद्भुत अनुभव मिलेगा.
यह सिर्फ मैराथन नहीं, उत्सव है: CM साय
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इसे छत्तीसगढ़ के लिए गर्व का विषय बताते हुए कहा कि, यह आयोजन केवल खेल नहीं, बल्कि परंपरा, प्रकृति और जनभागीदारी का उत्सव है, ‘बस्तर दौड़ेगा, देश जुड़ेगा’ के संदेश के साथ यह आयोजन राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाएगा.
हर वर्ग के लिए दौड़ की श्रेणियां
मैराथन में 42 किमी, 21 किमी, 10 किमी और 5 किमी की दौड़ रखी गई है, ताकि हर आयु वर्ग के लोग इसमें भाग ले सकें, प्रतिभागियों के लिए 25 लाख रुपए की आकर्षक प्राइज मनी तय की गई है, पंजीकरण शुल्क मात्र 299 रुपये रखा गया है, जबकि बस्तर संभाग के सातों जिलों के प्रतिभागियों के लिए यह पूरी तरह निशुल्क है, जिससे स्थानीय भागीदारी को बढ़ावा मिलेगा.
सुरक्षा और सुविधाओं का खास इंतजाम
प्रतिभागियों की सुविधा के लिए पूरे रूट पर रिफ्रेशमेंट पॉइंट्स, मेडिकल सपोर्ट और इमरजेंसी सेवाएं उपलब्ध रहेंगी, इसके साथ ही बेहतर रूट मैनेजमेंट भी सुनिश्चित किया गया है, हर प्रतिभागी को फिनिशर मेडल, ई-सर्टिफिकेट और प्रोफेशनल फोटोग्राफ्स दिए जाएंगे, इसके अलावा जुम्बा सेशन और लाइव डीजे जैसे कार्यक्रम भी आयोजित होंगे.
पर्यटन और रोजगार को मिलेगा बढ़ावा
इस मैराथन की थीम ‘Run for Nature, Run for Culture’ रखी गई है, जो बस्तर की प्राकृतिक और सांस्कृतिक विरासत को देश-दुनिया के सामने पेश करेगी, मुख्यमंत्री ने कहा कि, इस आयोजन से बस्तर को पर्यटन और स्पोर्ट्स डेस्टिनेशन के रूप में नई पहचान मिलेगी, साथ ही स्थानीय युवाओं, कलाकारों और व्यवसायों को रोजगार के अवसर भी मिलेंगे.



