CG News: अचानकमार टाइगर रिजर्व में मोबाइल नेटवर्क की शुरुआत, 3000 ग्रामीणों को मिलेगा लाभ
CG News: छत्तीसगढ़ के अचानकमार टाइगर रिजर्व में अब मोबाइल नेटवर्क की सुविधा शुरू होने जा रही है, लंबे समय से संचार व्यवस्था की समस्या झेल रहे ग्रामीणों और वन कर्मचारियों के लिए यह बड़ी राहत की खबर है.
5 स्थानों पर स्थापित होंगे मोबाइल टॉवर
बीएसएनएल द्वारा रिजर्व क्षेत्र के पांच स्थानों पर मोबाइल टॉवर लगाए जा रहे हैं, पहले चरण में चकड़ा, मझगंवा और सरसहा में काम शुरू हो चुका है, इस योजना से लगभग 3000 ग्रामीणों को सीधा लाभ मिलेगा, जो अब तक नेटवर्क की समस्या से जूझ रहे थे, रिजर्व क्षेत्र के कई गांवों में नेटवर्क नहीं होने के कारण आपात स्थिति में संपर्क करना बेहद कठिन था, कई जगह बिजली भी उपलब्ध नहीं है.
वन और पर्यावरण नियमों का पालन
टॉवर लगाने के लिए राष्ट्रीय वन्यजीव बोर्ड और अन्य संबंधित संस्थाओं से अनुमति ली गई है, ताकि पर्यावरण संरक्षण बना रहे, मोबाइल नेटवर्क शुरू होने से वन कर्मचारियों को जंगल में पेट्रोलिंग और सुरक्षा कार्यों में बेहतर संपर्क सुविधा मिलेगी.
नई पहल से बदलेगी तस्वीर
यह पहल विकास और पर्यावरण संरक्षण के बीच संतुलन बनाने का उदाहरण है, जिससे ग्रामीण जीवन और वन प्रबंधन दोनों मजबूत होंगे, अचानकमार टाइगर रिजर्व में मोबाइल नेटवर्क की शुरुआत न केवल ग्रामीणों के जीवन को आसान बनाएगी, बल्कि वन्यजीव संरक्षण और सुरक्षा को भी नई मजबूती देगी.




