Jashpur News: प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना से जशपुर में बदलाव, ग्रामीणों को मिल रही मुफ्त बिजली
Jashpur News: छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के जरिए ग्रामीण क्षेत्रों में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है, इस योजना से लोगों को सस्ती और स्वच्छ ऊर्जा मिल रही है, जिससे वे आत्मनिर्भर बन रहे हैं.

सोलर ऊर्जा से बदली तस्वीर
योजना के प्रभावी क्रियान्वयन से दूर-दराज के गांवों में रहने वाले लोग अब सौर ऊर्जा का उपयोग कर अपनी बिजली जरूरतों को खुद पूरा कर रहे हैं, बगीचा विकासखंड के ग्राम चम्पा के कोइरा राम ने 2 किलोवाट का सोलर पैनल लगवाकर अपना बिजली बिल पूरी तरह खत्म कर दिया है, पहले जहां हर महीने बिजली बिल भरना पड़ता था, अब सोलर पैनल लगने के बाद उनका बिल शून्य हो गया है.
सरकार से मिली बड़ी सहायता
सोलर पैनल लगाने में करीब 1.20 लाख रुपए खर्च हुए, जिसमें से 90 हजार रुपए की सब्सिडी सरकार द्वारा दी गई, सौर ऊर्जा के उपयोग से प्रदूषण में कमी आ रही है और पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा मिल रहा है, इस योजना से ग्रामीण परिवार आत्मनिर्भर बन रहे हैं और बिना चिंता के बिजली का उपयोग कर पा रहे हैं, प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना जशपुर के ग्रामीण इलाकों में न सिर्फ बिजली की समस्या का समाधान कर रही है, बल्कि लोगों को आत्मनिर्भर और सशक्त भी बना रही है.




