CG News: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज सरगुजा और सूरजपुर दौरे पर, सरगुजा ओलंपिक और कुदरगढ़ महोत्सव का करेंगे शुभारंभ
CG News: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 21 मार्च को सरगुजा और सूरजपुर जिले के दौरे पर रहेंगे, इस दौरान वे कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में शामिल होंगे और क्षेत्रवासियों को विकास कार्यों की बड़ी सौगात देंगे.

सरगुजा ओलंपिक का शुभारंभ
मुख्यमंत्री अंबिकापुर में संभाग स्तरीय ‘सरगुजा ओलंपिक 2026’ का शुभारंभ करेंगे, 21 से 23 मार्च तक चलने वाले इस आयोजन में 12 खेलों में 2000 से अधिक खिलाड़ी भाग लेंगे, प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ियों को राज्य की खेल अकादमियों में सीधे प्रवेश दिया जाएगा और उन्हें युथ आइकॉन के रूप में सम्मानित किया जाएगा.
किसानों के लिए नई तकनीक और जानकारी
मुख्यमंत्री अंबिकापुर में ‘राज्य स्तरीय तिलहन-किसान मेला 2026’ का भी उद्घाटन करेंगे, यह मेला कृषि विभाग और इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित किया जा रहा है, सूरजपुर जिले के कुदरगढ़ में आयोजित ‘कुदरगढ़ महोत्सव 2026’ का शुभारंभ भी मुख्यमंत्री करेंगे, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु और स्थानीय लोग शामिल होंगे.
विकास कार्यों की बड़ी सौगात
मुख्यमंत्री इस अवसर पर 185 करोड़ रुपये से अधिक की लागत के 76 विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन करेंगे, जिससे क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी, मुख्यमंत्री सुबह 10:30 बजे रायपुर से रवाना होकर दिनभर विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे और शाम को वापस रायपुर लौटेंगे, मुख्यमंत्री का यह दौरा खेल, कृषि और विकास के क्षेत्र में नई संभावनाओं को बढ़ावा देगा, साथ ही, सरगुजा और सूरजपुर क्षेत्र को कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं का लाभ मिलेगा.



