CG News: प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना, मार्च अंत तक मिलेगी पहली किस्त
CG News: प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना के तहत लाभार्थियों को बड़ी राहत मिलने वाली है, कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने निर्देश जारी करते हुए बताया है कि, योजना की पहली किस्त मार्च के अंत तक जारी की जाएगी, लेकिन इसके लिए कुछ जरूरी शर्तों को पूरा करना अनिवार्य होगा.
![]()
फेस ऑथेंटिकेशन के बिना नहीं मिलेगा लाभ
योजना के तहत हर नए कर्मचारी या प्रथम बार सदस्य के लिए फेस ऑथेंटिकेशन टेक्नोलॉजी (FAT) के माध्यम से यूएएन का सत्यापन अनिवार्य किया गया है, बिना इस प्रक्रिया के लाभ नहीं मिलेगा, लाभार्थियों के बैंक खाते में राशि डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से भेजी जाएगी, इसके लिए बैंक खाते का DBT सक्षम होना जरूरी है.
प्रतिष्ठानों के लिए नियम
नियोक्ताओं के लिए नियमित रूप से इलेक्ट्रॉनिक चालान-कम-रिटर्न (ECR) दाखिल करना और समय पर अंशदान जमा करना अनिवार्य है, ऐसा न करने पर कर्मचारी और संस्थान दोनों योजना के लाभ से वंचित हो सकते हैं.
ऑनलाइन पोर्टल से आसान सुविधा
योजना के लिए अलग से मैनुअल पंजीकरण की आवश्यकता नहीं है, सिस्टम ECR फाइलिंग और UAN डेटा के आधार पर स्वतः लाभार्थियों की पहचान करता है, नियोक्ता और कर्मचारी आधिकारिक पोर्टल पर अपनी पात्रता और स्थिति जांच सकते हैं, इस योजना का मुख्य उद्देश्य युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करना, कौशल विकास को बढ़ावा देना और स्वरोजगार के लिए प्रोत्साहित करना है.
ग्रामीण-शहरी युवाओं पर विशेष ध्यान
योजना के तहत बेरोजगार युवाओं, तकनीकी और गैर-तकनीकी प्रशिक्षित लोगों, ग्रामीण क्षेत्र के नौकरी चाहने वालों और छोटे उद्यम शुरू करने वालों को लाभ मिलेगा, सरकार कौशल प्रशिक्षण, रोजगार मेले, प्लेसमेंट कैंप और ऋण/सब्सिडी योजनाओं के माध्यम से युवाओं को रोजगार और स्वरोजगार के अवसर प्रदान करेगी, प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना युवाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते खोलने वाली पहल है, समय पर जरूरी प्रक्रियाएं पूरी कर लाभार्थी इस योजना का पूरा फायदा उठा सकते हैं.



