CG News: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से मिला नेशनल डिफेंस कॉलेज का अध्ययन दल, अधिकारियों ने छत्तीसगढ़ के विकास को बताया ‘अद्भुत’
CG News: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज अपने निवास कार्यालय में नेशनल डिफेंस कॉलेज (NDC) के 66वें प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत आए सैन्य एवं सिविल सेवा अधिकारियों के दल से आत्मीय संवाद किया, मुख्यमंत्री ने कहा कि, छत्तीसगढ़ प्राकृतिक संसाधनों और सघन वनों का अद्भुत संगम है, लेकिन विकास की राह में नक्सलवाद एक बड़ी बाधा थी, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व में केंद्र और राज्य के सटीक तालमेल से अब नक्सल समस्या अपनी समाप्ति की ओर है, जिससे प्रदेश में शांति और प्रगति का मार्ग प्रशस्त हुआ है.
आर्थिक शक्ति के रूप में उभरता छत्तीसगढ़
संवाद के दौरान मुख्यमंत्री ने राज्य की आर्थिक ताकत के बारे में महत्वपूर्ण जानकारियां साझा कीं,
• ऊर्जा हब: छत्तीसगढ़ 30 हजार मेगावाट बिजली उत्पादन के साथ एक ‘सरप्लस’ राज्य है,
• निवेश: पिछले दो वर्षों में ऊर्जा क्षेत्र में 3 लाख करोड़ रुपये से अधिक के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं,
• वन संपदा: राज्य का 46% हिस्सा वनों से ढका है, जिसे ‘एक पेड़ मां के नाम’ जैसे अभियानों से और मजबूती मिली है,
• खनिज: कोयले से लेकर हीरे तक के भंडार राज्य को अद्वितीय बनाते हैं.

किसान और महिला सशक्तिकरण
मुख्यमंत्री ने बताया कि, “धान का कटोरा” कहे जाने वाले छत्तीसगढ़ में किसानों को ₹3100 प्रति क्विंटल की दर से भुगतान किया जा रहा है, साथ ही, महतारी वंदन योजना के जरिए महिलाओं को ₹15,000 करोड़ से अधिक की राशि सीधे उनके खातों में भेजी गई है, भूमिहीन कृषि मजदूरों को भी सालाना ₹10,000 की आर्थिक सहायता दी जा रही है.
बस्तर की कला को मिली सराहना
अध्ययन दल का नेतृत्व कर रहे एयर कमोडोर अजय कुमार चौधरी और म्यांमार, जापान, बांग्लादेश, भूटान व ग्रीस से आए सैन्य अधिकारियों ने अपने छत्तीसगढ़ प्रवास को बेहद सुखद बताया, दल ने पिछले कुछ दिनों में नया रायपुर की प्लानिंग और आधुनिक व्यवस्था देखी, कांकेर के जंगल वारफेयर कॉलेज और बस्तर की सुरक्षा रणनीति को समझा और चित्रकोट जलप्रपात, कोंडागांव के शिल्पग्राम और भिलाई स्टील प्लांट का भ्रमण किया, अधिकारियों ने कहा कि, स्पष्ट नेतृत्व और सशक्त नीति के कारण छत्तीसगढ़ में सुरक्षा बलों का मनोबल बढ़ा है और जमीनी स्तर पर सकारात्मक परिवर्तन दिख रहा है.




