CG News: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रानी अवंती बाई लोधी के बलिदान को किया याद, मातृभूमि की रक्षा के लिए उनके संघर्ष को सराहा
CG News: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने 20 मार्च को वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी की पुण्यतिथि के अवसर पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की है, मुख्यमंत्री ने कहा कि, रानी अवंती बाई भारतीय स्वाधीनता संग्राम के इतिहास में उन अमर वीरांगनाओं में शामिल हैं, जिनका नाम स्वर्णाक्षरों में अंकित है, उन्होंने 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम में अंग्रेजों की दमनकारी नीतियों का न केवल डटकर विरोध किया, बल्कि अपनी मातृभूमि की रक्षा के लिए अंतिम सांस तक संघर्ष किया.

नारी सशक्तिकरण का अमिट उदाहरण
मुख्यमंत्री साय ने रानी अवंती बाई को नारी शक्ति और सामाजिक चेतना का अनुपम प्रतीक बताया, उन्होंने कहा कि, रानी ने न केवल युद्ध के मैदान में वीरता दिखाई, बल्कि समाज को जागरूक करने और महिलाओं को नेतृत्व प्रदान करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, उनकी नेतृत्व क्षमता और त्याग आज के समय में भी नारी सशक्तिकरण का सबसे बड़ा उदाहरण है, भारत का इतिहास ऐसी शौर्य गाथाओं से भरा है जो हमें राष्ट्रभक्ति की प्रेरणा देती हैं.
मुख्यमंत्री का प्रदेशवासियों को संदेश
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सभी नागरिकों से आह्वान किया कि, वे रानी अवंती बाई लोधी के जीवन और उनके बलिदान से प्रेरणा लें, उन्होंने कहा कि, उनका जीवन हमें सिखाता है कि, आत्मसम्मान और देश की रक्षा के लिए कभी किसी चुनौती से पीछे नहीं हटना चाहिए, मुख्यमंत्री ने युवाओं और समाज के सभी वर्गों से उनके पदचिह्नों पर चलकर देश और समाज के उत्थान में अपना सक्रिय योगदान देने की अपील की.




